{"_id":"623d88799c62446ae142f1fd","slug":"meerut-crime-news-farmer-has-murdered-in-kalanjari-village-of-janikhurd","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में खौफनाक वारदात: किसान की फावड़े से काटकर हत्या, गांव में फैली दहशत, जांच में जुटे पुलिस अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में खौफनाक वारदात: किसान की फावड़े से काटकर हत्या, गांव में फैली दहशत, जांच में जुटे पुलिस अफसर
Fri, 25 Mar 2022 02:46 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 25 Mar 2022 02:46 PM IST
सार
किसान की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से गांव में दहशत फैल गई है। उधर, पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस और मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद में जानीखुर्द थाना क्षेत्र के गांव कलंजरी में शुक्रवार को एक किसान की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना को अंजाम देने में तीन आरोपियों के नाम बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
गांव कलंजरी निवासी इन्द्रवीर सिंह पुत्र भोपाल सिंह शुक्रवार को अपने खेत में गया था। इंद्रवीर सिंह करीब दस बजे खेत पर काम करने के बाद घर के लिये चला था। वहीं घर से थोड़ा दूर रास्ते में ही तीन व्यक्तियों ने उसे रोक लिया। गाली-गलौज करने के बाद आरोपियों ने इंद्रवीर पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार किए। यही नहीं हमलावरों ने फावड़े से वार कर इंद्रवीर की गर्दन भी अलग कर दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बड़ी उपलब्धि: मेरठ के शीशराम ने जीता पीएम मोदी का दिल, दिलचस्प है सेना के टैंक ठीक करने से पद्मश्री तक का सफर, तस्वीरें
विज्ञापन
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
यह भी पढ़ें: रुला देंगी ये तस्वीरें: आखिर मासूम ने किसी का क्या बिगाड़ा था, खौफनाक तरीके से उतारा मौत के घाट, नहीं कांपे हत्यारों के हाथ
जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा के अनुसार घटना का कारण जमीनी विवाद बताया गया है। इंद्रवीर के परिवार के भाई सुंदर के काई पुत्र नहीं था। कुछ साल पूर्व सुंदर की मौत हो गई थी। उसकी दो पुत्री थी। दोनों पुत्रियों की शादी होने के बाद उसकी पत्नी ओमवती ने सुंदर के नाम की जमीन मेरठ निवासी मेघराज को बेच दी थी। इस जमीन को बिकवाने में इंद्रवीर ने सहायता की थी। जिससे सुंदर का भाई नौराज इंद्रवीर से रंजिश रखता था। इसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है।