फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: DIG started preliminary investigation of Hapur city and rural police station in-charge

Meerut Crime News: डीआईजी ने हापुड़ नगर और देहात थानेदार की प्रारंभिक जांच शुरू कराई, पढ़ें-अपराध संक्षेप

Tue, 24 Jun 2025 11:30 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 24 Jun 2025 11:30 AM IST
सार

पिछले सप्ताह पावली खास फीडर पर 11 केवी लाइन पर कार्य के दौरान झुलसे संविदाकर्मी मनीष की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
Meerut Crime News: DIG started preliminary investigation of Hapur city and rural police station in-charge
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में डीआईजी कलानिधि नैथानी ने हापुड़ नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह और हापुड़ देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता की प्रारंभिक जांच के आदेश दिए है। साथ ही सीओ हापुड़ नगर जितेंद्र शर्मा से भी जबाव-तलब कर स्पष्टीकरण मांगा है। डीआईजी ने अपराधों में वृद्धि के बावजूद अपराधियों के खिलाफ प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई नहीं करने पर ये कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


डीआईजी ने बताया कि हापुड़ में 20 जून को की गई अपराध व कानून व्यवस्था समीक्षा बैठक में पाया कि दोनों प्रभारी निरीक्षकों ने अपराध बढ़ने पर भी अपराधियों के खिलाफ गुंडा, गैंगस्टर, शस्त्र अधिनियम आदि की कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच के आदेश एसपी हापुड़ को दिए गए हैं। नगर सर्किल के थाना हापुड़ नगर, हापुड़ देहात और बाबूगढ़ में निरोधात्मक कार्रवाई में कमी होने पर सीओ नगर हापुड़ का भी जवाब-तलब कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पश्चिम एशिया में तनाव: धमाकों के बीच जागकर काटनी पड़ रही रातें, ईरान में फंसे मेरठ के सचिन की दर्दभरी आपबीती

करंट से झुलसे संविदाकर्मी की मौत
पिछले सप्ताह पावली खास फीडर पर 11 केवी लाइन पर कार्य के दौरान झुलसे संविदाकर्मी मनीष की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।  16 जून की रात को संविदाकर्मी लाइन पर कार्य के दौरान करंट लगने से घायल हो गया था। उसे सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद वहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया था। सोमवार को उसकी इलाज के दौरान वहां मौत हो गई। अधीक्षण अभियंता शहर प्रशांत कुमार ने बताया कि संविदा कर्मी के परिजनों को जो भी मुआवजा होगा वह दिलाया जाएगा।  

युवती से रास्ते में छेड़छाड़, केस दर्ज
मेरठ में ब्यूटीशियन का कोर्स करने जाने वाली युवती भावनपुर थाना क्षेत्र की युवती से रास्ते में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। गोविंदा नाम के आरोपी के खिलाफ पीड़ित पक्ष ने थाने पर शिकायत की है। भावनपुर इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

चढ़त के दौरान बरातियों पर किया हमला
रेलवे रोड थाना क्षेत्र में मकबरे के पास रविवार रात चढ़त के दौरान कुछ लोगों ने बरातियों पर हमला कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। गाजियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर के गांव बहटा हाजीपुर निवासी मोहम्मद आबाद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि रविवार को वह अपने भाई शहजाद और बच्चों के साथ बहनोई शहजाद के घर भांजे फैसल की शादी में मकबरा आए थे। इस दौरान बरात में शराब पीकर आए आजाद, आबाद, रूस्तम, अरमान, रिजवान, भूरा समेत कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इसमें उनके भतीजे जिकरिया, अयान, सुभान और भतीजी दरकशा घायल हो गए। सीओ कैंट संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

दलित युवक से मारपीट पर नाराजगी जताई
हस्तिनापुर- मवाना क्षेत्र के एक दलित युवक के साथ बीते दिनों चार दबंगों ने एक दलित युवक को मुर्गा बनाकर मारपीट की थी। इस मामले को लेकर सोमवार को रालोद के राष्ट्रीय सचिव एससीएसटी प्रकोष्ठ प्रबुद्ध कुमार, एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुभाष जाटव आदि रालोद नेताओं से युवक से मुलाकात की। उन्होंने उनके गांव पहुंचकर इस घटना पर दुख जताया और लोगों की मानसिकता पर नाराजगी जताई। उन्होंने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, दीपक गूण, जगदीश, अरुण आदि रहे।

कार्यालय से 60 हजार की नकदी व सामान चोरी
नौचंदी थाना क्षेत्र में शास्त्रीनगर सेक्टर-6 स्थित गार्डन हाउस कॉलोनी में दवा कारोबारी के कार्यालय से बदमाश 60 हजार की नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। शास्त्रीनगर के-ब्लॉक निवासी आशीष गंभीर दवा कारोबारी हैं।

शास्त्रीनगर सेक्टर-6 स्थित गार्डन हाउस कॉलोनी में उनका कार्यालय है। थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बदमाश उनके कार्यालय से तीन एसी के सभी पार्ट्स, दो बैटरी, दो इंवर्टर, 60 हजार की नकदी, टोंटी आदि चोरी कर ले गए। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि बदमाशों को तलाश किया जा रहा है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

छीपी टैंक में ई-रिक्शा से बैटरी चोरी
छीपी टैंक स्थित मस्जिद के बाहर से चालक के ई-रिक्शा से बैटरी चोरी हो गई। देहली गेट थाना क्षेत्र के खैर नगर निवासी खालिद ने लालकुर्ती थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि शनिवार शाम करीब 4 बजे वह छीपी टैंक स्थित मस्जिद में गया था। इसी दौरान उसके ई-रिक्शा से स्मार्ट बैटरी चोरी हो गई।

रविवार को उसने पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो एक रिक्शा चालक बैटरी निकालकर ले जाता दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी के ई-रिक्शा के नंबर के आधार रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ कैंट संतोष कुमार का कहना है कि आरोपी को तलाश किया जा रहा है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

टावर से तीन लाख की बैटरी चोरी
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की सरधना रोड स्थित बटजेवरा गांव में रिलायंस जिओ का टावर है। रिलायंस जिओ इन्फोकॉम लिमिटेड में लीगल अधिकारी अनुराग तेवतिया ने थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया कि बटजेबरा गांव में लगे रिलायंस जिओ के टावर से तीन बैटरी चोरी हो गई। प्रत्येक बैटरी की कीमत एक-एक लाख रुपये है। बैटरी चोरी होने के बाद टावर की सप्लाई बंद हो गई। सूचना पर टावर कंपनी के संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

जिला बदर शाहरूख उर्फ भोला गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने छह माह के लिए जिला बदर किए गए कुख्यात शाहरूख उर्फ भोला को हापुड़ रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 25 अप्रैल 2025 को छह माह की अवधि के लिए जिला बदर किया गया था। इसके बाद भी वह जिले में चोरी छिपे रह रहा था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे हापुड़ रोड आरएम अस्पताल के सामने से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के  खिलाफ कोतवाली थाने में सात मुकदमे दर्ज हैं। 

महिला से जबरन बच्चा छीनकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
मेरठ देहली गेट पुलिस ने महिला को तमंचे से आतंकित कर डेढ़ वर्षीय बच्चा छीनकर ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। मकसूद अली का चौक निवासी रूकसार ने दो जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसका पति और ससुराल वालों से विवाद चल रहा है।

लोहियानगर थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज है। एक जून को उसका पति तीन-चार अज्ञात लोगों के साथ उसके घर आया और तमंचा दिखाकर डेढ़ साल के बेटे शाईन को जबरन छीनकर ले गया। यह घटना सीसीटीवी दिख रही थी। 

सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि सोमवार को इस मामले में आरोपी साकिब उर्फ राजा निवासी लक्खीपुरा लिसाड़ी गेट को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। 

दुकान के विवाद में दो पक्षों में मारपीट
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 14 जून को दुकान को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। पीड़ित पक्ष ने केस दर्ज कराया था। सोमवार को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित पक्ष एसएसपी ऑफिस पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की हनुमानपुरी निवासी मीना शर्मा ने बताया कि एक किराए की दुकान को लेकर दुकान मालिक से कोर्ट में केस चल रहा है। इसमें उनको स्टे मिला हुआ है। आरोप है कि 14 जून को दुकान मालिक के बेटे प्रियांशु ने उनकी दुकान पर आकर बदसलूकी की और दुकान से सामान फेंकना शुरू कर दिया था। विरोध करने पर प्रियांशु ने उनसे और उनकी बेटी से मारपीट कर दी थी। 

पीड़िता के अनुसार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की। सोमवार को पीडि़त परिजनों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची और मारपीट का वीडियो दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

बाइक से ठेला टकराने पर पिता-पुत्र को पीटा
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में रविवार रात बाइक से ठेला टकराने पर चार आरोपियों ने पिता-पुत्र से मारपीट कर दी। शकूर नगर पीर वाली गली निवासी जुनैद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार रात करीब साढे नौ बजे वह अपना ठेला लेकर काम से घर लौट रहा था। पड़ोसी शहजाद के घर कुछ मेहमान आए हुए थे। घर के बाहर उनकी बाइक खड़ी थी। उसका ठेला बाइक से टकरा गया।

आरोप है कि इस पर घर से बाहर आए चार लोगों ने उसे जमकर पीटा। उसके पिता ग्यासुद्दीन बचाने आए तो आरोपियों ने उन पर भी बेल्ट से हमला किया। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

दंपती से पड़ोसियों ने की मारपीट
लालकुर्ती थाना क्षेत्र के बकरी मोहल्ला में पड़ोसियों ने दंपती के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित पप्पू ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार रात वह अपने छोटे बेटे को घर से बाहर पेशाब करा रहा था। आरोप है कि इस पर पड़ोसी वसीम ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर अपने भाई फैजान, जीशान, अदनान और मां जमारुद के साथ मिलकर मारपीट की। उसकी पत्नी शब्बो को भी पीटा। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed