{"_id":"63286b07a0ae7c0b0d4c39f3","slug":"meerut-crime-branch-have-arrested-to-accused-salim-from-delhi-in-two-crore-cheated-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ की ठगी: दिल्ली से दबोचा गया इनामी सलीम, मीट फैक्टरी का लाइसेंस दिलाने के नाम पर वसूले थे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ की ठगी: दिल्ली से दबोचा गया इनामी सलीम, मीट फैक्टरी का लाइसेंस दिलाने के नाम पर वसूले थे रुपये
Mon, 19 Sep 2022 06:43 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेसी, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 19 Sep 2022 06:43 PM IST
सार
दो करोड़ की ठगी के मामले में आरोपी सलीम दिल्ली से दबोचा गया। इनामी सलीम को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। मीट फैक्टरी का लाइसेंस दिलाने के नाम पर ठगी की गई थी।
विज्ञापन
इनामी सलीम दिल्ली से गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में क्राइम ब्रांच की टीम ने मीट व्यापारी से दो करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोपी और 15 हजार के इनामी सलीम को नार्थ ईस्ट दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पांच साल से फरार था। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, देहली गेट थाना क्षेत्र के पूर्वा फैयाज अली गुरुद्वारे वाली गली निवासी सलीम ने चार साथियों संग मिलकर मीट व्यापारी जमील अहमद से मीट फैक्टरी का लाइसेंस दिलाने के नाम पर दो करोड़ रुपये लिए थे। कई माह बीतने के बाद भी जमील को लाइसेंस नहीं मिला तो उन्होंने सलीम और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सलीम के चार साथियों को गिरफ्तार किया था। वहीं, सलीम फरार हो गया था और दिल्ली में छिपकर रहने लगा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Baghpat: पांच साल से अवैध रूप से बनाए जा रहे थे पटाखे, हादसे के बाद जागे अधिकारी
विज्ञापन
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सलीम पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। रविवार को स्वॉट टीम प्रभारी रामफल सिंह और देहली गेट पुलिस ने इनामी सलीम को कसाबपुरा थाना सदर बाजार नार्थ ईस्ट दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने के बाद न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: Agniveer recruitment: मुजफ्फरनगर में भर्ती कल से, सेना के हवाले स्टेडियम, प्रशासन ने कसी कमर, बदला रूट