{"_id":"635e4a2f0cd44f39556581ea","slug":"meerut-cricket-tournament-and-stimulus-started-in-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: मेडिकल कॉलेज में क्रिकेट टूर्नामेंट व स्टिमुलस का हुआ शुभारंभ, सांसद ने लगाए चौके-छक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मेडिकल कॉलेज में क्रिकेट टूर्नामेंट व स्टिमुलस का हुआ शुभारंभ, सांसद ने लगाए चौके-छक्के
Sun, 30 Oct 2022 03:26 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 30 Oct 2022 03:26 PM IST
सार
क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ सांसद डॉ राजेंद्र अग्रवाल ने बैटिंग कर तथा प्रधानाचार्य ने बॉलिंग कर किया तथा छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
सांसद राजेंद्र अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के लाला लाजपतराय स्मारक मेडिकल कॉलेज मेरठ में वार्षिकोत्सव एस एम सी टी (डॉ शिवराज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट) एवम स्टिमुलस ( कल्चरल प्रोग्राम) का शुभारंभ मेडिकल कालेज क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। एसएमसीटी एवम स्टिमुलस का आयोजन एमबीबीएस छात्र 2019 के छात्र-छात्राओं द्वारा किया जाएगा जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन 30 अक्टूबर 2022 से 10 नवंबर 2022 तक किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद डॉ. राजेंद्र अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि एम एल सी एवम महामंत्री बीजेपी उत्तर प्रदेश अश्विनी त्यागी एवम विशेष अतिथि मेरठ कमाण्ड अस्पताल के ब्रिगेडियर उमेश कपूर तथा प्रधानाचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने रिबन काट कर किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Deoband: राष्ट्रीय सम्मेलन में बोले मदनी-किसी बोर्ड से नहीं जुड़ेंगे दीनी मदारिस, सरकारी मदद की जरूरत नहीं
विज्ञापन
क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ सांसद डॉ राजेंद्र अग्रवाल ने बैटिंग कर तथा प्रधानाचार्य ने बॉलिंग कर किया तथा छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। अतिथियों संकाय सदस्यों तथा छात्र छात्राओं ने बैलून को हवा में उछाला।
क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत 30 अक्टूबर से 4 नवंबर तक इंटर एमबीबीएस बैच क्रिकेट टूर्नामेंट, 5 नवंबर से 9 नवंबर इंटर मेडिकल कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जाएगा जिससे अन्य 25 मेडिकल कॉलेज के खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है।
5 नवंबर से 9 नवंबर तक स्टिमुलस (सांस्कृतिक कार्यक्रम) का आयोजन किया जाएगा तथा 10 नवंबर को पुरस्कार वितरित किया जाएगा।