Meerut: आपत्तिजनक हालत में मिले प्रेमी युगल को निर्वस्त्र दौड़ाया, चादर से ढक युवती को एक व्यक्ति ने दी पनाह
मेरठ के सरधना में रविवार रात एक प्रेमी युगल को मोहल्ले के लोगों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमी युगल को निर्वस्त्र दौड़ा लिया। मोहल्ले के एक व्यक्ति ने युवती को ढंका और अपने घर में पनाह दी। देर रात तक दोनों पक्षों के लोग एकत्र हुए और बैठक कर मामले का निपटाया गया।
विस्तार
मेरठ से सटे सरधना में एक मोहल्ले में रविवार रात आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए प्रेमी युगल को लोगों ने निर्वस्त्र दौड़ा दिया। युवक तो एक गली में घुसकर फरार हो गया, जबकि युवती को एक व्यक्ति ने अपने घर में पनाह दी। इस मामले को लेकर रात में ही जिम्मेदार लोगाें की बैठक हुई। इसमें दोनों पक्ष के लोग शामिल हुए। देर रात तक चली बैठक में समझौता कर मामला निपटाया गया। उधर, पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
बताया जा रहा है कि नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक का पड़ोस की ही युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों चोरी छिपे मिला करते थे। देर रात दोनों एक मकान में मिलने पहुंचे। कुछ लोगों को इसका पता चल गया।
यह भी पढ़ें: Meerut: बेखौफ लुटेरे, घर के अंदर दीपावली मना रहा था परिवार, बदमाश चुरा ले गए दो बाइक और बाहर खड़ी कार
उन्होंने मकान में जाकर दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। दोनों निर्वस्त्र थे। इसके चलते वह लोगों से बचकर ऐसे ही भाग लिए। लोगों ने भी डंडे लेकर उन्हें दौड़ा दिया। इस दौरान युवक तो एक गली में घुसकर भाग निकला, जबकि युवती को लोगों ने घेर लिया।
इसी दौरान मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने इंसानियत दिखाते हुए चादर डालकर युवती को ढका और उसे अपने घर में पनाह दी। काफी देर तक इस मामले को लेकर हंगामा चलता रहा। बाद में दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों ने बैठक की। काफी देर तक वार्ता चली। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह ने कहा कि इस घटना की कोई जानकारी नहीं दी गई है।