{"_id":"680bda6be9663edaed0599a1","slug":"meerut-could-not-clear-upsc-girl-committed-suicide-dead-body-found-in-this-condition-in-the-house-2025-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: यूपीएससी नहीं हो पाया क्लियर, युवती ने की आत्महत्या, घर में इस हाल में मिला शव, माता-पिता की निकली चीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: यूपीएससी नहीं हो पाया क्लियर, युवती ने की आत्महत्या, घर में इस हाल में मिला शव, माता-पिता की निकली चीख
Sat, 26 Apr 2025 12:25 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:25 AM IST
सार
गंगानगर स्थित मकान में युवती अकेली थी। माता-पिता अपने पैतृक गांव गए हुए थे। मकान से बदबू आई तो पड़ोसियों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। फंदे पर युवती का शव लटका हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
ग्रेटर गंगा कॉलोनी में बीएसएनल से सेवानिवृत्त कर्मचारी की बेटी प्रियंका का शव बंद कमरे में लटका मिला। माता पिता बीते 12 अप्रैल को अपने पैतृक गांव गए हुए थे। घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। फोरेंसिक टीम ने जांच की।
विज्ञापन
महोबा जिले के एक गांव के मूल निवासी कांता प्रसाद शुक्ला बीएसएनल से सेवानिवृत्त हैं और गंगानगर डिवाइडर रोड स्थित ग्रेटर गंगा कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। दो बेटे बाहर नौकरी करते हैं। उनकी बड़ी बेटी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक 12 अप्रैल को कांता प्रसाद और उनकी पत्नी महोबा स्थित अपने पैतृक गांव के लिए चले गए। घर में उनकी बेटी प्रियंका अकेली रह रही थी। बताया जा रहा है कि 2 -3 दिनों से घर में कोई हलचल नहीं थी। शुक्रवार से बदबू भी आ रही थी। पड़ोसियों ने कांता प्रसाद को जानकारी दी।
यह भी पढ़ें...
Meerut: स्कूल के बच्चों को आंखों पर पट्टी बांधकर ले गए कब्रिस्तान, शरीर पर लगाई कब्र की मिट्टी और बोले...
यह भी पढ़ें...
Meerut: स्कूल के बच्चों को आंखों पर पट्टी बांधकर ले गए कब्रिस्तान, शरीर पर लगाई कब्र की मिट्टी और बोले...
वहीं रात करीब 9 बजे सूचना पर गंगानगर थाना पुलिस पहुंची। मौके पर परिजन भी पहुंच गए। कमरे का दरवाजा तोड़ गया। कमरे में पंखे में बंधे दुपट्टे से प्रियंका का शव लटका हुआ था। शव पुराना होने के चलते गलना शुरू हो गया था। पुलिस ने किसी तरह शव को उतरा। मौके पर फोरेंसिक टीम ने जांच की।
गंगानगर थाना पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि प्रियंका यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। वही इस मामले में सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह का कहना है कि सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से जानकारी की जा रही है।