{"_id":"5fccacc54b582d03f83e342d","slug":"meerut-constable-accused-for-threatened-indecency-with-bjp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: भाजपा नेता से सिपाही ने की अभद्रता, जेल भिजवाने की दी धमकी, थाने में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: भाजपा नेता से सिपाही ने की अभद्रता, जेल भिजवाने की दी धमकी, थाने में हंगामा
Sun, 06 Dec 2020 03:34 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 06 Dec 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
meerut police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के बुढाना गेट पर बाइक खड़ी करने को लेकर सिपाही ने भाजपा नेता से अभद्रता कर दी। सिपाही ने भाजपा नेता को जेल भिजवाने की धमकी दी। सूचना पर व्यापारी और भाजपाई कोतवाली थाने पहुंचे और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि सिपाही नशे में भी था। जिसने धक्का-मुक्की का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
जयदेवी नगर निवासी संजीव प्रधान की बुढ़ाना गेट पर लकी फॉम के नाम से दुकान है। वह भाजपा के पिछड़ा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 12:40 बजे कोतवाली सीओ के कार्यालय में तैनात सिपाही उनकी दुकान के सामने बाइक खड़ी करने लगा।
विज्ञापन
उन्होंने साइड में बाइक खड़ी करने के लिए कहा तो अभद्रता की। उन्होंने इसका विरोध किया तो जेल भेजने की धमकी दी। मौके पर हंगामा होता देख सिपाही बाइक लेकर कोतवाली पहुंच गया। सूचना पर व्यापारी और भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली थाने पहुंचे और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन
सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद कार्रवाई होगी। हंगामा करने वालों में विवेक वाजपेयी, चिराग पांडे, नदीम राजा, सिंघराज सिंह, राजू व अन्य रहे।