UP: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- BJP है लूट की गारंटी, अपनाती है दोहरा मापदंड, CM नीतीश को लेकर कही ये बात
Meerut News : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा लूट की गारंटी है जो दोहरा मापदंड अपना रही है। वहीं, सीएम नीतीश को लेकर यह बड़ी बात कही।
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी लूट की गारंटी है जो दोहरा मापदंड अपना कर लोगों के साथ चल कर रही है। भाजपा राजस्थान में 450 और छत्तीसगढ़ में रुपये 500 का रसोई गैस सिलिंडर दे रही है, जबकि अन्य राज्यों में 1000 रुपये में सिलिंडर दिया जा रहा है। यह भाजपा की जनता को लूटने की दोहरी नीति है। शनिवार को मेरठ में दिल्ली रोड स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स में मेजर जनरल शाहनवाज खान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पत्रकारों से ये बातें कहीं।
हाल ही में पांच प्रदेश के नतीजों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भाजपा से 10 लाख मत अधिक मिले हैं। कांग्रेस भले ही हार गई हो लेकिन, उसका वोट प्रतिशत बढ़ा है। समाजवादी पार्टी से तल्खी की वजह कांग्रेस की हार का सबक बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा को महज 0.46 प्रतिशत मत मिला है। आने वाले समय में सपा से गठबंधन पर कहा कि पार्टी आला कमान यह तय करेंगे।
यह भी पढ़ें: दो हत्याओं से दहल उठा मेरठ: महिला का कत्ल कर लाश फेंकी, युवक का सिर कुचलकर मार डाला, खौफनाक हैं दोनों वारदात
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश में प्रवेश के सवाल पर कहा कि वह इंडिया के ही साथी हैं, उनसे कोई परहेज नहीं है। लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे पर कहा कि यह पार्टी आला कमान तय करेगी, अभी प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट पर तैयारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: शाही शादी में लगते रहे रशियन डांसरों के ठुमके, छलकते रहे जाम, खूब सुर्खियां बटोर रहा ये कार्यक्रम
इस दौरान पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, चौधरी यशपाल सिंह, दीपक शर्मा, प्रशांत कौशिक, रॉबिन नाथ गोलू, बबीता गुर्जर समेत काफी संख्या में मौजूद कांग्रेसियों ने मेजर जनरल शाहनवाज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।