मेरठ : कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार ने पूर्व विधायक दामोदर शर्मा के निधन पर परिवार को दी सांत्वना, गठबंधन को लेकर कही ये बात
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू शनिवार को मेरठ पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व विधायक दामोदर शर्मा के निधन पर परिवार को सांत्वना दी। कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। किसी भी पार्टी से गठबंधन नही किया जाएगा। वहीं, महंगाई चुनाव में अहम मुद्दा रहेगा। ये बातें मेरठ आए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कही।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू शनिवार सुबह शास्त्रीनगर स्थित पूर्व विधायक दामोदर शर्मा के निधन पर परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि दामोदर शर्मा पार्टी की रीढ़ की तरह कार्यकर्ताओ के अभिभावक थे।
उन्होंने दामोदर शर्मा के दोनों बेटे अरुण और अजय शर्मा से भी बातचीत की। वहीं, 14 नवम्बर को 14 जिलों के बुलंदशहर में होने वाले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के संवाद की तैयारियों के बारे में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जानकारी ली।
इस संवाद में न्याय पंचायत से लेकर जिले तक के सभी पदाधिकारियों के साथ प्रियंका गांधी मेरठ, आगरा, अलीगढ़ मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ सम्वाद करेंगी। इस संवाद का विषय महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा है।
यह यात्रा 14 से शुरू होकर 23 नवंबर तक प्रदेश के 403 विधानसभाओं में आयोजित की जाएगी। इसमें रोजाना 10 किलोमीटर की पदयात्रा होगी । वहीं, पदयात्रा के रास्ते में पड़ने वाले बाजार में शाम को एक नुक्कड़ सभा आयोजित की जाएगी।