{"_id":"615994758ebc3e222b44e286","slug":"meerut-congress-state-president-ajay-kumar-lallu-addressed-valmiki-mahasammelan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने वाल्मीकि महासम्मेलन को किया संबोधित, प्रियंका गांधी की रैली 20 अक्टूबर को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने वाल्मीकि महासम्मेलन को किया संबोधित, प्रियंका गांधी की रैली 20 अक्टूबर को
Sun, 03 Oct 2021 05:01 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 03 Oct 2021 05:01 PM IST
सार
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आज मेरठ में वाल्मीकि महासम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम पहली केबिनेट बैठक में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को नियमित कर देंगे। इस दौरान उन्होंने 20 अक्टूबर को मेरठ में होने वाली प्रियंका गांधी की जनसभा के लिए कार्यकर्ताओं को जुटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मेरठ पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक महीने में दूसरी बार मेरठ पहुंचे कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने वाल्मीकि महासम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आपको न्याय सिर्फ कांग्रेस पार्टी दिला सकती है। वर्ष-2022 के चुनाव में कांग्रेस को आशीर्वाद दीजिये। कहा कि हम पहली केबिनेट बैठक में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को नियमित कर देंगे। इस दौरान उन्होंने 20 अक्टूबर को मेरठ में होने वाली प्रियंका गांधी की जनसभा के लिए कार्यकर्ताओं को जुटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पीएल शर्मा स्मारक हाल में बोलते हुए अजय कुमार लल्लू ने कहा कि वाल्मीकि समाज कांग्रेस का हिस्सा है। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस शहर से मुख्यमंत्री आते है वही पर कानपुर के व्यापारी की हत्या कर दी गई। लगातार प्रदेश में हत्या हो रही हैं। लेकिन जांच एक भी मामलों में पूरी नही हो पाई है। जंगलराज प्रदेश में कायम हो गया है। जब लोग हंगामा करते है तब सीबीआई जांच की बात सरकार करने लगती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मिशन 2022: चुनाव से पहले किसानों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में सरकार, इन फैसलों पर चल रहा विचार
विज्ञापन
प्रियंका गांधी आपके लिए तैयार
उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कार्यकर्ता सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष कर रहा है। हर समय कांग्रेस पार्टी आपके लिए तैयार है। उन्होंने वाल्मीकि समाज को ध्यान दिलाते हुए कहा कि हाथरस, उन्नाव, बुलन्दशहर की घटना को याद करिएगा। आपके साथ कितना अत्याचार बढ़ गया है।
कहा कि वाल्मीकि समाज के साथ अत्याचार बढ़ गया है। वहीं, महंगाई आसमान छू रही है। लेकिन चुनाव के समय महज़ गन्ने का मूल्य 25 रुपये बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि तीन काले कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस किसानों के साथ है।
ये रहे मौजूद
प्रदेश कांग्रेस महासचिव मोनिंदर सूद वाल्मीकि, जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, विनोद बैचेन, अखिल कौशिक आदि मौजूद रहे।