फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mission 2022: Government in preparation for giving big gift to farmers before elections

मिशन 2022: चुनाव से पहले किसानों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में सरकार, इन फैसलों पर चल रहा विचार

Sun, 03 Oct 2021 03:58 PM IST
Dimple Sirohi अंकित चौहान, अमर उजाला, बागपत
अंकित चौहान, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Oct 2021 03:58 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार पश्चिमी यूपी के किसानों का तोहफा देने की तैयारी कर रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मानें तो किसानों के लिए बिजली के दाम कम करने की तैयारी तो गन्ना भाव हरियाणा के बराबर करने पर विचार चल रहा है। इसके अतिरिक्त कई अन्य घोषणाएं भी हो सकती हैं। 
 

विज्ञापन
Mission 2022: Government in preparation for giving big gift to farmers before elections
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पश्चिमी यूपी में किसान आंदोलन का असर कम करने के लिए विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार बड़ा दांव खेलने वाली है। इसके लिए सरकार किसानों को कई तोहफे देने की तैयारी कर रही है। इसमें किसानों के लिए बिजली के दाम कम करने की तैयारी तो गन्ना भाव भी हरियाणा के बराबर करने पर विचार चल रहा है। इनके अलावा भी चुनाव से पहले कई घोषणाएं किसानों के लिए सरकार कर सकती है।
विज्ञापन

 
कृषि कानूनों के विरोध में जहां किसान आंदोलन का सबसे ज्यादा असर पंजाब व हरियाणा में दिख रहा है, वहीं पश्चिमी यूपी में कानून के विरोध के साथ ही गन्ना मूल्य व बिजली के दाम ज्यादा होना भी बड़ा मुद्दा है। भाजपा ने पश्चिमी यूपी में किसानों के बीच अपनी टीम भेजकर सर्वे कराया तो उसमें यह सभी मुद्दे निकलकर सामने आए। इनके साथ ही अधूरी पड़ी पुरानी घोषणाएं भी कई जगह मुद्दा बन सकती है।
विज्ञापन


भाजपा के शीर्ष नेताओं को लग रहा है कि अगर चुनाव से पहले किसानों के लिए बिजली के दाम कम कर दिए जाते है और गन्ना मूल्य में कुछ ओर बढ़ोतरी करने के साथ ही पुरानी जरूरी घोषणाओं का काम पूरा करा दिया जाता है तो किसान आंदोलन का असर काफी हद तक कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  रिश्तों का कत्ल: लव मैरिज का पता चलते ही परिवार ने रची साजिश, 24 घंटे के भीतर बेटी को दी खौफनाक मौत

इसे देखते हुए ही पश्चिमी यूपी के चुनाव प्रभारी बनाए गए करनाल के सांसद संजय भाटिया ने सभी जिलों में नेताओं के साथ बैठकों का अभियान शुरू कर दिया है। वह अभी तक बागपत व शामली में सांसद, विधायक, जिला प्रभारी, सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, सदस्यता अभियान प्रमुख के साथ बैठक कर चुके है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता के अनुसार इन बैठकों में चुनाव प्रभारी संजय भाटिया ने खुद यह बात कही है कि किसानों के लिए सरकार कई घोषणाएं करेगी। इनमें बिजली, गन्ने का मूल्य समेत कई मुद्दे शामिल है। इसके साथ ही वह सभी नेताओं को पूरी तरह मैदान में उतरकर चुनाव में जुटने के निर्देश दे रहे है। 

यह भी पढ़ें:  मेरठ: पत्नी की ईंट से कुचलकर की हत्या, वारदात को अंजाम देकर फरार हुआ पति
 
हर बूथ पर 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर शुरू हुआ काम
पश्चिमी यूपी में भाजपा ने हर बूथ पर 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर अभियान की शुरूआत कर दी है। चुनाव प्रभारी संजय भाटिया सभी नेताओं के साथ बैठक में सदस्यता प्रमुखों के साथ सबसे ज्यादा बातचीत कर रहे है और हर हाल में निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए जा रहे है। यह माना जा रहा है कि अगर वह एक बूथ पर 100 सदस्य बना लेते है तो यह चुनाव से पहले उनकी बड़ी कामयाबी होगी और इसका बड़ा असर चुनाव में दिखाई देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed