फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Congress State President Ajay Kumar Lallu addressed Valmiki Mahasammelan

मेरठ: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने वाल्मीकि महासम्मेलन को  किया संबोधित, प्रियंका गांधी की रैली 20 अक्टूबर को 

Sun, 03 Oct 2021 05:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Oct 2021 05:01 PM IST
सार

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आज मेरठ में वाल्मीकि महासम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम पहली केबिनेट बैठक में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को नियमित कर देंगे। इस दौरान उन्होंने 20 अक्टूबर को मेरठ में होने वाली प्रियंका गांधी की जनसभा के लिए कार्यकर्ताओं को जुटने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Meerut: Congress State President Ajay Kumar Lallu addressed Valmiki Mahasammelan
मेरठ पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक महीने में दूसरी बार मेरठ पहुंचे कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने वाल्मीकि महासम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आपको न्याय सिर्फ कांग्रेस पार्टी दिला सकती है। वर्ष-2022 के चुनाव में कांग्रेस को आशीर्वाद दीजिये। कहा कि हम पहली केबिनेट बैठक में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को नियमित कर देंगे। इस दौरान उन्होंने 20 अक्टूबर को मेरठ में होने वाली प्रियंका गांधी की जनसभा के लिए कार्यकर्ताओं को जुटने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


पीएल शर्मा स्मारक हाल में बोलते हुए अजय कुमार लल्लू ने कहा कि वाल्मीकि समाज कांग्रेस का हिस्सा है। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस शहर से मुख्यमंत्री आते है वही पर कानपुर के व्यापारी की हत्या कर दी गई। लगातार प्रदेश में हत्या हो रही हैं। लेकिन जांच एक भी मामलों में पूरी नही हो पाई है। जंगलराज प्रदेश में कायम हो गया है। जब लोग हंगामा करते है तब सीबीआई जांच की बात सरकार करने लगती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मिशन 2022: चुनाव से पहले किसानों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में सरकार, इन फैसलों पर चल रहा विचार
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रियंका गांधी आपके लिए तैयार
उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कार्यकर्ता सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष कर रहा है। हर समय कांग्रेस पार्टी आपके लिए तैयार है। उन्होंने वाल्मीकि समाज को ध्यान दिलाते हुए कहा कि  हाथरस, उन्नाव, बुलन्दशहर की घटना को याद करिएगा। आपके साथ कितना अत्याचार बढ़ गया है। 

कहा कि वाल्मीकि समाज के साथ अत्याचार बढ़ गया है। वहीं, महंगाई आसमान छू रही है। लेकिन चुनाव के समय महज़ गन्ने का मूल्य 25 रुपये बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि तीन काले कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस किसानों के साथ है। 

ये रहे मौजूद
प्रदेश कांग्रेस महासचिव मोनिंदर सूद वाल्मीकि, जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, विनोद बैचेन, अखिल कौशिक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed