फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut College will celebrate Old Students Day on 23rd December

Meerut News: मेरठ कॉलेज 23 दिसंबर को मनाएगा पुरातन छात्र दिवस

Thu, 19 Dec 2024 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Meerut College will celebrate Old Students Day on 23rd December
मेरठ------------मेरठ कॉलेज में पुरातन छात्र सम्मेलन को लेकर हुई बैठक
मेरठ। मेरठ कॉलेज में हर साल 23 दिसंबर चौधरी चरण सिंह की जयंती पर ही पुरातन छात्र सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। फाइनेंस डिपार्टमेंट में बुधवार को प्रेसवार्ता का आयोजन कर इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कॉलेज के अवैतनिक सचिव विवेक कुमार गर्ग ने बताया कि 23 दिसंबर को मेरठ कॉलेज में एक विशाल पुरातन छात्र सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह मेरठ कॉलेज मेरठ के पुरातन छात्र रहे थे। उन्होंने वर्ष 1927 में मेरठ कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई की थी। मेरठ कॉलेज ने देश को प्रधानमंत्री से लेकर सेना के जवान तक दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई भी गणमान्य व्यक्ति या पुरातन छात्र अपने नाम से या अपने संबंधी के नाम से मेरठ कॉलेज के किसी विभाग में मेधावी, कर्तव्यनिष्ठ और जरूरतमंद छात्र को छात्रवृत्ति दे सकते हैं। महाविद्यालय के छात्रवृत्ति कोष में एक लाख रुपये जमा करके छात्रवृत्ति की शुरुआत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह छात्रवृत्ति 7000 प्रतिवर्ष होगी और इसकी अवधि 15 वर्ष तक चलेगी। इस के लिए छात्र का चयन विभाग के अध्यक्ष के नेतृत्व में टीचर कमेटी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि इस सभा में अनेक गणमान्य पुरातन शिक्षक भी शामिल होंगे। इनमें केडी शर्मा, केपी सिंह, केएन त्यागी, केके मित्तल, डीके जैन एवं एएम बेंद्रे जैसे प्रसिद्ध प्रोफेसर होंगे। कार्यक्रम के लिए एक कमेटी भी गठित की गई है जिसमें डॉक्टर भूपेंद्र सिंह, डॉक्टर प्रवीण दुबलिश, डॉक्टर चंद्रशेखर भारद्वाज एवं प्रो. प्रगति रस्तोगी शामिल हैं। कार्यक्रम में ललित कला विभाग एक आर्ट गैलरी भी लगाएगा। महाविद्यालय परिसर में कैंटीन के पास फूड स्टॉल एवं सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed