फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut college me pathraav

छात्रसंघ चुनाव में हार-जीत को लेकर मेरठ कॉलेज में पथराव और फायरिंग

Thu, 01 Dec 2016 01:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Dec 2016 01:35 PM IST
विज्ञापन
meerut college me pathraav
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 छात्रसंघ चुनाव में जीत और हार की बात को लेकर छात्रों के गुटों में बुधवार दोपहर मेरठ कॉलेज में मारपीट हो गई। जिसके बाद एक छात्रनेता ने बाहरी युवकों को बुलाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दूसरे पक्ष ने भी पथराव किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली।
विज्ञापन

छात्रनेता शुभम चौधरी मेरठ कॉलेज में एमए फर्स्ट ईयर का छात्र है। दोपहर 12:30 बजे शुभम मेरठ कॉलेज में मंगल पांडे सभागार के सामने खड़ा था। आरोप है कि छात्रनेता अभिनव त्यागी, मयंक त्यागी और सचिन माछरा वहां आए और छात्रसंघ चुनाव की हार जीत को लेकर टिप्पणी करने लगे। जिस पर दोनों पक्ष के छात्रों में कहासुनी हो गई। करीब एक घंटे बाद अभिनव त्यागी, मयंक त्यागी समेत एक दर्जन बाहरी युवक  हथियारों से लैस होकर आए। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।
विज्ञापन

आरोप है कि अभिनव त्यागी और मयंक त्यागी समेत पांच लोगों ने कैंपस में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वहीं छात्रों के दूसरे गुट ने हमलावरों पर पथराव भी किया। गोलियों चलते हीं छात्र व छात्राओं में खलबली मच गई। इसकी जानकारी लगते ही लालकुर्ती थाने में तैनात दरोगा विकास कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी और एएसपी सिद्धार्थ मीणा ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज के प्रोफेसर में भी दहशत   
सरेआम गोलियां चलने के बाद कॉलेज के प्रोफेसर भी दहशत में है। प्रोफेसर का कहना कि कॉलेज में गुंडागर्दी का माहौल बंद नहीं हुआ तो होनहार छात्र यहां आने बंद हो जाएंगे। पुलिस ने प्रोफेसर से हमलावरों के नाम पूछे, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि किसका नाम देकर वह दुश्मनी लेंगे।

एक छात्र को गोली छूकर निकली
फायरिंग के दौरान एक छात्र को गोली छूकर निकली है। छात्रों ने घायल छात्र सुमित को हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसको प्राथमिक उपचार देकर घर भेजा गया। हालांकि पुलिस को घायल छात्र की जानकारी तक नहीं है।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में हमलावर
एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने मेरठ कॉलेज प्रधानाचार्या ऑफिस में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी, जिसमें हमलावर आते जाते दिखाई दे रहे है। पुलिस ने बताया कि शुभम की तहरीर पर लालकुर्ती थाने में अभिनव त्यागी, मयंक त्यागी समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित एक हॉस्टल में भी दबिश दी। जहां पर हमलावरों का अड्डा बताया गया।

पढ़ाई होती है या खूनखराबा
कॉलेज में सरेआम गोलियां चलती देखकर छात्राएं डर गई। सहमीं छात्राएं बोली कि इस कॉलेज में पढ़ाई होती है या खूनखराबा। हमलावरों के हाथों में तमंचे और पिस्टल देखकर छात्राएं क्लास रूम में घुस गईं। छात्राओं का कहना है कि आखिर कॉलेज प्रशासन ऐसे छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई क्यों नहीं करता।

पहले भी हो चुका विवाद
मेरठ कॉलेज में छात्रों के गुटों में खूनखराबा होने का यह पहला मामला नहीं है। छात्रों के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज होते हैं। बावजूद पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करती। जिस पर कुछ दिनों बाद मुकदमे में समझौते की मुहर लग जाती है। जबकि मेरठ कॉलेज में छात्रों के विवाद में कई छात्र मारे जा चुके है।


चंद कदमों पर अफसरों के ऑफिस व आवास
मेरठ कॉलेज से चंद कदमों की दूरी पर कमिश्नर, डीएम, एसएसपी, एसपी सिटी समेत कई पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के ऑफिस और आवास हैं। जहां पर 24 घंटे पुलिस का पहरा भी रहता है। इतना सब कुछ होने के बावजूद मेरठ कॉलेज में फायरिंग हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed