फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut College Management Committee election today

मेरठ कॉलेज में प्रबंध समिति का चुनाव आज, पांच बजे तक होगा मतदान, 287 वोटों पर बना संशय 

Thu, 12 Aug 2021 10:56 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 12 Aug 2021 10:56 AM IST
सार

मतदाता सूची में 287 वोट ऐसी भी हैं, जिनको लेकर संशय है। इन सदस्यों की मृत्यु के बारे में मौखिक जानकारी मिली थी। ऐसे में चुनाव अधिकारी की तरफ से इन सदस्यों के नाम के आगे स्टार अंकित किए गए हैं।

विज्ञापन
Meerut College Management Committee election today
मेरठ कॉलेज मेरठ में चुनाव के दौरान लगी भीड़ - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

मेरठ कॉलेज में प्रबंध समिति के चुनाव के लिए सुबह से ही भीड़ लगी हुई है। गुरुवार सुबह नौ बजे से सात केंद्रों पर मतदान होगा। चुनाव में 1387 सदस्य मतदान करेंगे। शाम पांच बजे मतदान खत्म होने के बाद मतगणना शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


चुनाव अधिकारी प्राचार्य डॉ. युद्धवीर सिंह ने बताया कि वोटर लिस्ट में फोटो मिलान करके मतदान कराया जाएगा। कोविड गाइड लाइन का सभी को पालन करना होगा। मतदान के लिए सात बूथ बनाए गए हैं। इनमें एक बूथ पर दो सौ के करीब सदस्य वोट डालेंगे। मेन गेट के पास ही दोनों गुटों के सदस्य मौजूद रहेंगे। बूथ तक सदस्यों के अलावा किसी को जाने की इजाजत नहीं है। चुनाव में काफी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। 
विज्ञापन


ये हैं चुनाव के मैदान में
सेठ दयानंद गुप्ता, अरविंद नाथ सेठ और डॉ. राम कुमार गुप्ता पैनल से अध्यक्ष पद पर सुरेश चंद जैन रितुराज, सचिव पद पर डॉ. ओम प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष पर एमके गुप्ता, अतिरिक्त सचिव पर मनीष प्रताप चुनाव लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके सामने फ्रेंड्स ऑफ मेरठ कॉलेज पैनल से अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार गुप्ता, सचिव पद पर विवेक गर्ग, उपाध्यक्ष पद पर मोहित जैन और अतिरिक्त सचिव पद केशव बंधु चुनाव लड़ रहे हैं। 

287 वोटों पर बना संशय 
मतदाता सूची में 287 वोट ऐसी भी हैं, जिनको लेकर संशय है। इन सदस्यों की मृत्यु के बारे में मौखिक जानकारी मिली थी। ऐसे में चुनाव अधिकारी की तरफ से इन सदस्यों के नाम के आगे स्टार अंकित किए गए हैं। क्योंकि सूचना मौखिक थी, ऐसे में चुनाव अधिकारी का मानना है कि वह सूचना गलत भी हो सकती है। ऐसे में स्टार अंकित वाला कोई सदस्य पहुंचता है तो उसका पूरा वेरीफिकेशन किए जाने के बाद ही वोट डालने दी जाएगी। 

सदस्य पद के प्रत्याशी
कार्यकारिणी सदस्य के 21 पद के लिए 28 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें आदित्य माहेश्वरी, अमित बंसल, अनुज बंसल, अअनुराग दुबलिश, अनुराग गौड़, अरुण कुमार गुप्ता, अरुण कुमार रस्तोगी, अतुल कुमार जैन, अवनीश शर्मा, जयवीर सिंह, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, कृष्ण कुमार शर्मा, नरेंद्र कुमार कंसल, ओपी शर्मा, पंकज मित्तल, पंकज रस्तोगी, पराग अग्रवाल, पीयूष कुमार दुबलिश, कुंवर राहुल सिंह, राजपाल सिंह, राकेश खेत्रपाल, एसपी देशवाल, शैलेंद्र कुमार जैन, शुभा गुप्ता, शुभांकर शर्मा, शुभेंद्र मित्तल, सुशील कुमार और विजय प्रकाश मित्थल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed