{"_id":"57e42a634f1c1b4c4da8248a","slug":"meerut-college-llb","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ कॉलेज में घट सकती हैं लॉ की सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ कॉलेज में घट सकती हैं लॉ की सीटें
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Fri, 23 Sep 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ कॉलेज में एलएलबी की सीटों पर सत्र 2016-17 में तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन, आगामी सत्र से सीटों पर कैंची चल सकती है। बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) की टीम ने कोर्ट में रिपोर्ट पेश की। सीटों पर अंतिम फैसला आना बाकी है।
गौरतलब है कि, बीसीआई ने कॉलेज की एलएलबी की मान्यता रद्द कर दी थी। इसके खिलाफ कॉलेज ने हाईकोर्ट में रिट दायर की। कोर्ट ने बीसीआई की टीम से दोबारा निरीक्षण कराने को कहा। 19 सितंबर को टीम ने कॉलेज का निरीक्षण किया था। टीम द्वारा कोर्ट में सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि एलएलबी की सीटें 840 से घटाकर 300 कर दी जाएं। मेरठ कॉलेज के पास इतनी ही सीटों का इन्फ्रास्ट्रक्चर है। इसके अलावा पीरियड 45 मिनट की जगह बढ़ाकर 60 मिनट करने को कहा। साथ ही वर्ष-2011 से लेकर अब तक कॉलेज पर पेनाल्टी लगाने की इजाजत देने की भी मांग की। लाइब्रेरी के रजिस्टर में रोजाना अटेंडेंस लगाने और बीसीआई रेग्युलेशन का पालन करने की बात रिपोर्ट में कही गई। कोर्ट ने कॉलेज की रिट का एडमिट कर लिया है। बीसीआई ने रिपोर्ट दे दी है। सीटों पर अंतिम फैसला आना बाकी है। रिपोर्ट के बाद कॉलेज अपना जवाब देगा।
एलएलबी की दूसरी मेरिट
सीसीएसयू ने बीए एलएलबी और एलएलबी की दूसरी मेरिट जारी कर दी है। एडमिशन 24 सितंबर तक होंगे। सबसे हाई मेरिट बीए एलएलबी कैंपस की 74.80 प्रतिशत गई है। एलएलबी में हाई मेरिट एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद की 67.75 फीसदी पर गई है। मेरठ कॉलेज में एलएलबी की क्वालीफाइंग मेरिट जनरल के लिए 60.22, ओबीसी के लिए 52.18 और एससी के लिए 44.55 फीसदी गई। विवि कैंपस में बीए एलएलबी में जनरल कैटेगरी में क्वालीफाइंग मेरिट 74.80, ओबीसी 72.20 और एससी के लिए 71 फीसदी गई।