फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut College: B.Com Honors course gets approval, admission will be on 60 seats

मेरठ कॉलेज : बीकॉम ऑनर्स कोर्स को मिली मंजूरी, 60 सीटों पर होंगे प्रवेश

Fri, 01 May 2026 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Meerut College: B.Com Honors course gets approval, admission will be on 60 seats
- 2026-27 सत्र से शुरू होगा नया कोर्स
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मेरठ कॉलेज ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कॉलेज को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से बीकॉम ऑनर्स पाठ्यक्रम की संबद्धता मिल गई है। यह पाठ्यक्रम आगामी शैक्षिक सत्र 2026-27 से शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही अब छात्रों को पारंपरिक बीकॉम के अलावा बीकॉम ऑनर्स में भी अध्ययन का विकल्प मिलेगा।
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार बीकॉम ऑनर्स तीन से चार वर्ष का पूर्णकालिक स्नातक पाठ्यक्रम है। इसे फाइनेंस, अकाउंटिंग और मैनेजमेंट जैसे विषयों में गहन ज्ञान और व्यावसायिक दक्षता विकसित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इस कोर्स में छात्रों को आधुनिक वाणिज्यिक शिक्षा, वित्तीय विश्लेषण, लेखांकन सिद्धांत और प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 60 सीटें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन

कॉलेज सचिव विवेक कुमार गर्ग ने बताया कि मेरठ कॉलेज हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रयासरत रहा है। बीकॉम ऑनर्स की शुरुआत से अब स्थानीय छात्रों को महानगरों जैसे संस्थानों के स्तर की वाणिज्य शिक्षा अपने ही शहर में उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने इसे छात्रों के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम बताया। उन्होंने बताया कि कॉलेज का लक्ष्य है कि दिल्ली से भी कम से कम 20 प्रतिशत छात्र यहां प्रवेश लें। उन्होंने कहा कि नमो भारत रैपिड रेल के संचालन से दिल्ली और मेरठ के बीच दूरी काफी कम हो गई है और अब लगभग 50 मिनट में यात्रा संभव है, जिससे बाहरी छात्रों के लिए भी कॉलेज आकर्षक विकल्प बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. युद्धवीर सिंह ने कहा कि बीकॉम ऑनर्स पाठ्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की शैक्षणिक प्रगति का नया अध्याय है। यह कोर्स छात्रों को वाणिज्य और प्रबंधन के क्षेत्र में मजबूत आधार देगा और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगा। प्रेस प्रवक्ता प्रो. चंद्रशेखर भारद्वाज ने बताया कि यह कोर्स व्यावसायिक दृष्टि से बेहद उपयोगी है और सीए, सीएस, सीएमए व एमबीए जैसे पाठ्यक्रमों के लिए मजबूत नींव तैयार करता है। उन्होंने कहा कि बीकॉम ऑनर्स करने के बाद छात्रों के लिए फाइनेंशियल एनालिस्ट, अकाउंटेंट, टैक्स कंसल्टेंट और मैनेजर जैसे करियर विकल्प उपलब्ध होंगे। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे इस नए पाठ्यक्रम का लाभ उठाएं और समय रहते प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed