फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, cold war in western UP and the night temperature dropped 2.5 degrees

पहाड़ों पर बर्फबारी से पश्चिमी यूपी में बढ़ी ठंड, रात के तापमान में 2.5 डिग्री गिरावट

Tue, 08 Jan 2019 05:00 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 08 Jan 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Meerut, cold war in western UP and the night temperature dropped 2.5 degrees
ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों पर बर्फबारी और हल्की बूंदाबांदी के बीच मौसम में नमी बढ़ गई है। इसके चलते रात का पारा गिर गया और दिन का बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वेस्ट यूपी में कोहरा और शीतलहर का असर फिर से बढे़गा।

विज्ञापन


सोमवार को हल्के बादल छाए हुए थे। हालांकि कुछ देर बाद ही धूप भी निकल आई। लेकिन धूप का असर ज्यादा नहीं रहा। शीतलहर चलने के कारण सर्दी बनी रही। मौसम वैज्ञानियों का कहना है कि सर्दी का असर अभी और बढे़गा। सुबह के समय देहात के इलाकों में कोहरा जरूर रहा। लेकिन शहर में मौसम जल्दी साफ हो गया। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 91 और न्यूनतम 41 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी व रात के तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट आयी है।

विज्ञापन

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश से नमी बढ़ गई है। जिस कारण से मौसम और भी ठंडा होगा। सुबह के समय कोहरा छाएगा। शीतलहर के बढ़ने से सर्दी में इजाफा होगा। अभी तीन-चार दिन मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मौसम में आने वाले दिनों में भी परिवर्तन आएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed