फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut closed today in protest against Pahalgam terrorist attack

लोहियानगर में दूसरे दिन भी कूड़े में आग बुझाने में जुटा रहा निगम

Sat, 26 Apr 2025 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Meerut closed today in protest against Pahalgam terrorist attack
लोहिया नगर में कूड़े के पहाड़ में लगी आग।
मेरठ। लोहियानगर में कूड़े के पहाड़ में दूसरे दिन शुक्रवार को भी आग बरकरार रही। दुर्गंध के कारण लोगों की आंखों में चुभन रही। परेशान लोगों ने हंगामा कर दिया। नगर निगम रात से ही आग बुझाने के प्रयास का दावा कर रहा। लोगों का आरोप है कि कूड़ा जानबूझकर जलाया जा रहा है। लोग निगम अफसरों की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं। पार्षद और स्थानीय लोगों ने प्रमुख सचिव नगर विकास से भी शिकायत करने की बात कही है। वहीं, वीर गुर्जर सेना के जिलाध्यक्ष गौरव काजीपुर ने समाधान न होने पर भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

हापुड़ रोड स्थित लोहियानगर में बृहस्पतिवार रात से कूड़े के पहाड़ में आग लगी हुई है। पार्षद आशीष चौधरी, वीर गुर्जर सेना के जिलाध्यक्ष गौरव काजीपुर ने नगर निगम के अधिकारियों को सूचना दी, बावजूद आग बुझाने का प्रयास तक नहीं किया गया। कूड़े के पहाड़ में लगी आग से दुर्गंध उठ रही है, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार दिनभर कूड़ा जलता रहा और दुर्गंध हवा के कारण लोगों को परेशान करती रही। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर आग नहीं बुझाई गई तो सड़कों पर आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन

मामला तूल पकड़ने पर शुक्रवार शाम प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि आग बुझाने का बृहस्पतिवार रात से ही प्रयास चल रहा है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया है। कूड़े में आग अलग-अलग जगह पर लगी है, उसको बुझाने में दिक्कत हो रही है, लेकिन प्रयास जारी है। निगम की टीम भी आग बुझाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महीने में चार बार लग चुकी आग
कूड़े का निस्तारण न होने का मामला मुख्यमंत्री के सामने भी उठ चुका है। राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने 20 दिन पहले लोहियानगर कूड़ा प्लांट पर पहुंचकर निगम अधिकारियों को हड़काया तो दो दिन बाद कूड़े में आग लग गई। एनजीटी द्वारा भी बार-बार जुर्माना लगाने की चेतावनी निगम को मिल चुकी है। भाजपा नेता जब भी कूड़े के समस्या पर सवाल उठाते हैं तो कचरे में आग लग जाती है। ऐसा एक बार नहीं, महीने में चार बार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed