{"_id":"6835fdebf3d0ae50120cc939","slug":"meerut-clerk-of-regional-board-office-found-dead-in-sotiganj-worried-wife-kept-calling-2025-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सोतीगंज में मृत मिला क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय का लिपिक, मायके से फोन करती रही परेशान पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सोतीगंज में मृत मिला क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय का लिपिक, मायके से फोन करती रही परेशान पत्नी
Tue, 27 May 2025 11:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 27 May 2025 11:31 PM IST
सार
प्रयागराज निवासी शिवांश वर्मा का जुलाई 2024 में मेरठ के क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय में तबादला हुआ था। वह सोतीगंज में जसपाल सिंह के मकान में किराये पर रहते थे। कमरे में स्थित रसोई में शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
विस्तार
क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के प्रधान सहायक पद पर कार्यरत शिवांश वर्मा (32) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वो सोतीगंज में किराये के मकान में रह रहे थे। रसोई में शव पड़ा मिला। सदर बाजार थाना पुलिस ने शव मोर्चरी को भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रयागराज के चकतुरा लाल कॉलोनी निवासी दीनानाथ वर्मा के बेटे शिवांश वर्मा का गत वर्ष जुलाई 2024 में मेरठ के क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय में तबादला हुआ था। वो यहां प्रधान सहायक पद पर कार्यरत थे। सदर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत सोतीगंज में जसपाल सिंह के मकान में किराये का कमरे लेकर रह रहे थे। पांच दिन पहले ही उनकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। वो फिलहाल अकेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को पत्नी ने शिवांश वर्मा को फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। बाद में पत्नी ने मकान मालिक जसपाल सिंह को फोन किया। मकान मालिक ने ऊपर कमरे में जाकर देखा तो रसोईघर में उनका शव पड़ा था। मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सदर बाजार ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया। फोरेंसिक टीम को भी बुला कर जांच कराई। जिसकी वीडियोग्राफी कराई गई।
सदर बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेश शर्मा ने शिवांश वर्मा के भाई राहुल को जानकारी दी और शव मोर्चरी भेज दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्राथमिक जांच में पता चला है कि शिवांश वर्मा शराब पाने के आदी थे। पोस्टमार्टम से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।