Meerut: 7वीं की छात्रा के साथ क्रूरता, प्राइवेट पार्ट पर डाला कैमिकल, चाची पर गंभीर आरोप
मेरठ के एक गांव में 7वीं कक्षा की छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार का मामला सामने आया है। छात्रा की शिक्षिका द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस ने जांच शुरू की है। बच्ची अपने माता-पिता के बिना रह रही है।
विस्तार
मेरठ के पांची थाना क्षेत्र में 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ संवेदनहीन व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा के साथ यह व्यवहार उसके ही परिवार की महिला सदस्य पर किए जाने का आरोप है।
छात्रा की स्थिति को देखकर गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका ने इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी। शिक्षिका के अनुसार, बच्ची की शारीरिक और मानसिक स्थिति में बदलाव देखे जाने के बाद उससे बात की गई। बातचीत के दौरान बच्ची ने घर में उसके साथ गलत व्यवहार होने की बात कही।
यह भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट में मौत: पत्नी ने ससुराल की दहलीज पर नहीं रखा कदम, मोहसिन के शव को साथ ले जाने पर अड़ी, हंगामा
सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बच्ची को सुरक्षित माहौल और चिकित्सकीय देखरेख उपलब्ध कराई गई है।
बच्ची के माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं, ऐसे में वह कुछ समय से रिश्तेदारों के साथ रह रही थी। अधिकारी बच्ची के पारिवारिक हालात, घर के वातावरण और आरोपों की प्रकृति को ध्यानपूर्वक जांच रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय महिला पुलिस कर्मी, बाल संरक्षण इकाई और चाइल्ड हेल्पलाइन की सहायता से बच्ची की सुरक्षा और काउंसलिंग सुनिश्चित की जा रही है।
