Meerut: गंगानगर में 10वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम
गंगानगर के रजपुरा में 10वी की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने कुछ दिन पहले ही बोर्ड परीक्षा दी थी। उसने मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मवाना रोड रजपुरा पेट्रोल पंप के बराबर में बने घर में विजय चौधरी का परिवार रहता है। उनकी 15 वर्षीय बेटी आराध्या उर्फ परी गंगानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में दसवीं की छात्रा थी। उसने दो सप्ताह पूर्व ही बोर्ड परीक्षा दी थी।
परिजनों के अनुसार रविवार रात वह घर के ऊपर बने कमरे में सोई थी। सोमवार सुबह जब परिजन जगाने पहुंचे तो कमरे से कोई आवाज नहीं आई। परिजनों को शक हुआ उन्होंने खिड़की से देखा तो परी का शव फंदे में लटका हुआ था। घटना से घर में कोहराम मच गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी जानकारी पर पहुंची पुलिस ने लॉक तोड़कर दरवाजा खोला।
पुलिस के मुताबिक परी ने दुपट्टे के मदद से पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या की ही। दोपहर 1 बजे तक परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते रहे, वहीं गंगानगर इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह शव को पीएम के लिए भेजने पर अड़े रहे। समाज के लोगों द्वारा परिजनों को काफी देर समझाया गया, उसके बाद वह तैयार हुए।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, आत्महत्या का कारण पता करने की कोशिश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। परिजनों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।
पढ़ने में होशियार थी आराध्या
आराध्या गंगानगर डिवाइडर रोड स्थित सुरेशी देवी हेमचंद्र त्यागी सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में 10वी की छात्रा थी। अभी दो सप्ताह पूर्व ही उसने बोर्ड परीक्षा दी थी। जानकारी के मुताबिक आराध्या पढ़ने में होशियार थी। पढ़ाई में वह हमेशा आगे रहती थी।