फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Class 10 Student Drowns in Ganga Canal Before Divers, Search Operation Continues

Meerut: गोताखोरों के सामने गंगनहर में डूबा 10वीं का छात्र, पांच घंटे तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग

Sat, 01 Aug 2026 11:09 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 01 Aug 2026 11:09 AM IST
सार

मेरठ के कांवड़ पटरी मार्ग पर गंगनहर में नहाने के दौरान 10वीं का छात्र डूब गया। पांच घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
Meerut: Class 10 Student Drowns in Ganga Canal Before Divers, Search Operation Continues
किशोर का फाइल फोटो व तलाश में जुटे गोताखोर - फोटो : संवाद

विस्तार

चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग स्थित गंगनहर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। रोहटा थाना क्षेत्र के डूंगर गांव निवासी 15 वर्षीय आदि सहरावत गंगनहर में नहाने के दौरान डूब गया। घटना उस समय हुई जब कांवड़ यात्रा की सुरक्षा में तैनात पुलिस, पीएसी और गोताखोर मौके के आसपास मौजूद थे। करीब पांच घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बावजूद छात्र का कोई सुराग नहीं मिल सका।

विज्ञापन


दोस्तों के बीच लगी थी नहर पार करने की होड़
जानकारी के अनुसार, डूंगर गांव निवासी यशपाल का पुत्र आदि सहरावत गांव के राजकीय विद्यालय में कक्षा 10 का छात्र था। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह अपने दो दोस्तों के साथ जटपुरा गांव के सामने गंगनहर में स्नान करने पहुंचा था।
विज्ञापन


बताया गया कि नहाते समय तीनों दोस्तों के बीच तैरकर गंगनहर पार करने की होड़ लग गई। सबसे पहले आदि ने छलांग लगाई। बीच धारा में पहुंचते ही वह गहरे पानी में डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते वह पानी में समा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

गोताखोरों ने पांच घंटे चलाया सर्च ऑपरेशन
दोस्तों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मौके के आसपास तैनात पीएसी और गोताखोरों ने तत्काल गंगनहर में उतरकर तलाश शुरू की। रोहटा थाना पुलिस, पीएसी और गोताखोरों ने करीब पांच घंटे तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक छात्र का पता नहीं चल सका। पुलिस ने शनिवार को भी तलाश अभियान जारी रखने की बात कही है।

ताई ने बेटे की तरह किया था पालन-पोषण
आदि की पारिवारिक कहानी भी बेहद मार्मिक है। परिजनों के अनुसार, माता-पिता के बीच विवाद के बाद उसकी मां कई वर्ष पहले घर छोड़कर चली गई थी। उस समय आदि की उम्र करीब पांच वर्ष थी। इसके बाद उसकी ताई मुन्नी ने उसे अपने बेटे की तरह पाला। सात वर्ष पहले मुन्नी के इकलौते बेटे की भी मौत हो गई थी। तब से उन्होंने आदि और उसके छोटे भाई की परवरिश की जिम्मेदारी संभाल रखी थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

अधिकारियों ने लिया घटनास्थल का जायजा
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सरधना आशुतोष कुमार और नायब तहसीलदार आदेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और सर्च अभियान की जानकारी ली। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि कांवड़ पटरी मार्ग के विभिन्न स्थानों पर पुलिस, पीएसी और गोताखोर तैनात हैं। छात्र की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया गया है और शनिवार को भी सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed