फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Clash Between Two Groups in Hastinapur, Allegations of Misbehavior with Police

Meerut: हस्तिनापुर में दो पक्ष भिड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की का आरोप, कॉलोनी में मची अफरा-तफरी

Fri, 03 Apr 2026 11:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 03 Apr 2026 11:07 PM IST
सार

मेरठ के हस्तिनापुर की प्रभात नगर कॉलोनी में दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी अभद्रता और धक्का-मुक्की का आरोप लगा है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
Meerut: Clash Between Two Groups in Hastinapur, Allegations of Misbehavior with Police
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जिले के हस्तिनापुर कस्बे की प्रभात नगर कॉलोनी में शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया और कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब आठ बजे किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। शोर-शराबा बढ़ने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गंगा में डूबे चार भाई: किसी का नहीं लगा सुराग, तलाशी अभियान जारी, काल बना दादी का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्ष एक बार फिर भिड़ गए। इस दौरान मौके पर मौजूद दो उपनिरीक्षकों के साथ भी अभद्रता और धक्का-मुक्की किए जाने का आरोप है।


बताया जा रहा है कि स्थिति बिगड़ने पर दोनों उपनिरीक्षक किसी तरह मौके से निकलकर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया, लेकिन तब तक आरोपी पक्ष के लोग अपने घरों से फरार हो चुके थे।

घटना के बाद प्रभात नगर कॉलोनी में देर रात तक तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

हालांकि थाना पुलिस ने इस तरह की किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। वहीं क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है और थाना पुलिस से जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed