{"_id":"62d687706eec1057ac63c000","slug":"meerut-city-station-included-in-special-75-stations-of-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: देश के खास 75 स्टेशनों में सिटी स्टेशन भी शामिल, 23 जुलाई तक लगेगी प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: देश के खास 75 स्टेशनों में सिटी स्टेशन भी शामिल, 23 जुलाई तक लगेगी प्रदर्शनी
Tue, 19 Jul 2022 03:59 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 19 Jul 2022 03:59 PM IST
सार
1865 में बनकर तैयार हुए सिटी स्टेशन और मेरठ का इतिहास किसी से छिपा नहीं है। मेरठ सिटी स्टेशन को देश के खास 75 स्टेशनों में शामिल किया गया है। आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन सप्ताह का शुभारंभ भी किया गया। 18 से 23 जुलाई तक सिटी स्टेशन पर प्रदर्शनी लगी रहेगी।
विज्ञापन
मेरठ सिटी स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरठ के सिटी रेलवे स्टेशन को देश के खास 75 स्टेशनों की सूची में शामिल किया गया है। दिल्ली डिवीजन से पुरानी दिल्ली स्टेशन और सिटी स्टेेशन ही शामिल हैं। इसी क्रम में आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन सप्ताह का शुभारंभ सिटी स्टेशन पर अपर मंडल रेल प्रबंधक वीके सिंह ने किया। इससे पहले वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से रेलवे मुख्यालय से सीआरबी वीके त्रिपाठी ने सप्ताह के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : UP: मुजफ्फरनगर में किशोरी को आठ साल बाद मिला इंसाफ, आरोपी को आजीवन कारावास
विज्ञापन
सिटी स्टेशन पर लगाई गईं प्रदर्शनी
1865 में बनकर तैयार हुए सिटी स्टेशन और मेरठ का इतिहास किसी से छिपा नहीं है। इसी को देखते हुए सिटी स्टेशन पर रेलवे की ओर से देश के महत्वपूर्ण आजादी की घटनाओं को प्रदर्शित किया गया। 18 से 23 जुलाई तक सिटी स्टेशन पर प्रदर्शनी लगी रहेगी। वहीं, नुक्कड़ नाटक, हर घर तिरंगा आदि का प्रचार प्रसार किया जाएगा जिससे देशभक्ति की भावना से यात्रियों को ओतप्रोत किया जा सके।
विज्ञापन
पहले दिन नुक्कड़ नाटक के द्वारा मेरठ में 1857 की घटना को बताया गया। इसमें देशभक्ति गीत ने रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों, यात्रियों को गुनगुनाने पर मजबूर कर दिया। नुक्कड़ नाटक ग्रुप ने धरती सुनहरी अंबर नीला हर मौसम रंगीला ऐसा देश है मेरा गीत गाकर मनमोहक प्रस्तुति दी। इस मौके पर सिटी स्टेशन अधीक्षक राजपाल सिंह, वाणिज्य निरीक्षक गुरजीत सिंह, अजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।