फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Chinese woman Alice Li is not getting bail after bail, has not been released from jail

Meerut: चीनी महिला एलिस ली को कोर्ट से मिली जमानत, फिर भी नहीं आ पा रही जेल से बाहर, ये है मजबूरी

Mon, 02 Mar 2026 10:44 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 02 Mar 2026 10:44 AM IST
सार

ग्रेटर नोएडा की कंपनी में 10 करोड़ की जीएसटी चोरी के मामले में एलिस ली को गिरफ्तार किया गया था। वह छह माह से जेल में बंद हैं। जेल का कहना है कि विदेशी जमानतियों की जमानत मान्य नहीं है, लोकल जमानती मिल नहीं रहे हैं। 

विज्ञापन
Meerut: Chinese woman Alice Li is not getting bail after bail, has not been released from jail
चीनी महिला एलिस ली। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दस करोड़ की जीएसटी चोरी के मामले में अगस्त 2025 को जेल भेजी गई चीनी महिला एलिस ली उर्फ टेंग ली को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी जेल में रहना पड़ रहा है। एलिस को स्थानीय जमानती नहीं मिल पा रहे हैं। इसके चलते उसे जेल से रिहा नहीं किया गया है।

विज्ञापन


एलिस वर्ष 2019 में बिजनेस वीजा पर भारत आई थी और कंपनी में कैश हैंडलर के रूप में कार्यरत बताई गई थी। वह नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी में रह रही थी। ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में 10 करोड़ की जीएसटी चोरी के मामले में जीएसटी विभाग ने एलिस को 27 अगस्त को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। इसके बाद उसे जेल भेज दिया था। इसके बाद से वह मेरठ जिला कारागार में है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि दस दिन पहले उसकी जमानत कोर्ट ने मंजूर कर ली लेकिन उसे जमानती नहीं मिल पा रहे हैं। इस संबंध में जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा का कहना है कि महिला को स्थानीय जमानती नहीं मिल पा रहे हैं। विदेशी नागरिकों की जमानत मान्य नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed