फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: children of other community were beaten outside school for not raising religious slogans in Jani Khurd

मुजफ्फरनगर जैसा कांड: धार्मिक नारे न लगाने पर दूसरे समुदाय के बच्चों को पीटा, थाने पहुंचे पीड़ित परिजन

Fri, 15 Sep 2023 04:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Sep 2023 04:17 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में भी मुजफ्फरनगर जैसा कांड सामने आया है। धार्मिक नारे न लगाने पर दूसरे समुदाय के बच्चों की स्कूल के बाहर पिटाई की गई। पीड़ित परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Meerut: children of other community were beaten outside school for not raising religious slogans in Jani Khurd
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

यूपी में मुजफ्फरनगर के खुब्बापुर का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ और अब मेरठ में धार्मिक नारे नहीं लगाने पर छात्रों की पिटाई का मामला सामने आया है। इस मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। 

विज्ञापन


ये है मामला
जानीखुर्द में लोहड्डा गांव के एक पब्लिक स्कूल में छात्रों के धार्मिक नारे नहीं लगाने पर दूसरे छात्रों ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित छात्रों के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन

कस्बा सिवालखास निवासी रसीद के परिवार के बच्चे मोहम्मद कैफ, जीशान आदि पास के ही गांव लोहड्डा के एक पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। परिजनों का कहना है कि बच्चे सुबह स्कूल गए थे। जहां दूसरे समुदाय के छात्रों ने उनसे धार्मिक नारे लगाने के लिए कहा। छात्रों ने ऐसा करने से मना कर दिया तो छुट्टी के बाद आरोपी छात्रों ने अपने दोस्तों को स्कूल के बाहर बुला लिया और छात्रों के साथ मारपीट की। इसकी जानकारी बच्चों ने अपने घर जाकर दी।

यह भी पढ़ें: आयकर विभाग की छापेमारी:  आजम खां के करीबी के घर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी, टीम की बिरयानी खाते तस्वीर वायरल

इसके बाद पीड़ित परिवार ने थाना पुलिस से लिखित शिकायत की। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने कहा कि स्कूल के अंदर ऐसी कोई घटना नहीं घटी। स्कूल के बाहर कोई घटना हुई हो तो जानकारी नहीं है। उधर, थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: मेरठ के सरधना में बड़ी वारदात: छात्र की सरेआम गोली मारकर हत्या, सगे भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed