{"_id":"63542dda39fa524fd46281d4","slug":"meerut-chaudhary-jayant-singh-said-that-the-agniveer-scheme-is-a-fraud-with-the-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जयंत बोले-अग्निवीर योजना युवाओं से धोखा, आत्महत्या करने वाले विक्रांत को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे कपसाढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जयंत बोले-अग्निवीर योजना युवाओं से धोखा, आत्महत्या करने वाले विक्रांत को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे कपसाढ़
Sat, 22 Oct 2022 11:22 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:22 PM IST
सार
चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं से धोखा है। बताया गया कि चौधरी जयंत आत्महत्या करने वाले विक्रांत को श्रद्धांजलि देने कपसाढ़ गांव पहुंचे थे।
विज्ञापन
जयंत चौधरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के साथ धोखा कर रही है। अग्निवीर भर्ती की लचर व्यवस्था देश के भविष्य को अंधकार की तरफ धकेल रही है। यह स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन
जयंत शनिवार को सरधना के कपसाढ़ गांव में ठाकुर विक्रांत सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। विक्रांत ने हाल ही में अग्निवीर भर्ती में सफल नहीं होने पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि रालोद राज्यसभा में शीतकालीन सत्र में इस मामले को प्रमुखता से उठाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में सरकार में आने की स्थिति में अग्निवीर भर्ती के लिए चार साल की बाध्यता को खत्म किया जाएगा। युवाओं के लिए भर्ती की प्रक्रिया को सुदृढ़ और लचीला बनाने का भी कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा सबसे अधिक फौज में भर्ती होते हैं। उन्हीं के साथ केंद्र सरकार उपेक्षित व्यवहार कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: थप्पड़ से आहत थी BDS की छात्रा, चौथी मंजिल से लगा दी छलांग, सहपाठी की गिरफ्तारी से सामने आया सच
इस दौरान पीड़ित परिवार को सांत्वना देने वालों में रालोद के प्रदेश मीडिया संयोजक सुनील रोहटा, भोपाल सिंह गुर्जर, निवर्तमान जिलाध्यक्ष मतलूब गौड, संगीता दोहरे, पूर्व विधायक चौधरी चंद्रवीर सिंह, आतिर रिजवी, संजय पनवाड़ी और प्रताप सिंह लोहिया आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: UP: पैरोल पर राम रहीम का खेल, हरियाणा में ऐसे बांट रहा चुनावी आशीर्वाद, पढ़िए खास स्टोरी