Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Chain Snatchers Who Robbed School Teacher Injured in Police Encounter

Meerut: शिक्षिका से चेन लूटने वाले बदमाश ढेर, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, तमंचा भी बरामद

Wed, 29 Apr 2026 04:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 Apr 2026 04:19 PM IST
सार

मेरठ में कैंट क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित स्कूल की शिक्षिका से चेन लूटने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है और उनके पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Meerut: Chain Snatchers Who Robbed School Teacher Injured in Police Encounter
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

मेरठ में स्कूल की शिक्षिका से चेन लूटने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध तमंचा भी बरामद किया है।

विज्ञापन


शिक्षिका से घर के पास लूटी गई थी चेन
जानकारी के अनुसार टीपी नगर थाना क्षेत्र के नंदन नगर निवासी हरमीत कौर एक प्रतिष्ठित स्कूल में शिक्षिका हैं। 21 अप्रैल को वह स्कूल से पढ़ाकर अपने घर लौट रही थीं। जैसे ही वह घर के पास पहुंचीं, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे सोने की चेन लूट ली और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Meerut: रिश्वत लेने के आरोपी दरोगा का रिश्ता टूटा, जेल में बढ़ा ब्लड प्रेशर, मंत्री की भतीजी से होनी थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल
जांच के दौरान पुलिस ने लिसाड़ी गेट क्षेत्र के दो संदिग्ध बदमाशों को ट्रेस कर लिया। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में मोहसिन और राशिद नाम के दोनों आरोपी घायल हो गए।
दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बदमाशों के पास से तमंचा बरामद
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश पूर्वा इलाही बख्श, ब्रह्मपुरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। एसपी सिटी विनायक गोपाल ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed