CCSU Update: एक और मौका, अब पीएचडी में 30 सितंबर तक करें आवेदन, पढें पूरा अपडेट
पीएचडी में आवेदन के लिए एक और मौका मिला है। अब आप 30 सितंबर तक आवेदन के कर सकते हैं। विस्तार से पढ़िए पूरा अपडेट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) कैंपस और कॉलेजों में पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन अब 30 सितंबर तक किए जा सकते हैं। मंगलवार को आवेदन की अंतिम तिथि थी, छात्र-छात्राओं की कम संख्या को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। आवेदन में उत्तर प्रदेश के छात्र-छात्राओं को मूल निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है।
बता दें कि सोमवार शाम तक 5576 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किए, लेकिन इनमें से फीस सिर्फ 2235 ने ही जमा की। सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन अब तक एजुकेशन में 324, कॉमर्स में 246 और लॉ में 191 हुए हैं।
कैंपस-कॉलेजों में पीएचडी में 36 कोर्सों में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 25 सौ रुपये, ओबीसी-ईडब्लूएस छात्र-छात्राओं के लिए 15 सौ रुपये और एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए 15 सौ रुपये रखा गया है। पोस्ट ग्रेजुएशन में 55 फीसदी वाले छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। सीसीएसयू की वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in पर आवेदन किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Agniveer Recruitment: मुजफ्फरनगर में आज से जोर-आजमाइश करेंगे 13 जिलों के युवा, पुलिस की भी अग्निपरीक्षा
रजिस्ट्रेशन के लिए 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, ग्रेजुएशन की तीनों वर्ष की मार्कशीट, पोस्ट ग्रेजुएशन की दोनों वर्ष की मार्कशीट, ईडब्लूएस, ओबीसी-एससी-एसटी का प्रमाणपत्र आवेदन के साथ में लगेगा। प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आईडी प्रूफ के लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी और पासपोर्ट की कॉपी लगाई जा सकती है।
यह भी पढ़ें: Agniveer recruitment: मुजफ्फरनगर में भर्ती आज से, सेना के हवाले स्टेडियम, प्रशासन ने कसी कमर, ये रहेगा रूट
ये हैं सीटें
विषय - सीसीएसयू कैंपस - कॉलेज - आवेदन
हॉर्टीकल्चर - 07 10 - 13
एग्रोनॉमी - 00 30 - 24
एजी एक्टेंशन - 00 03- 02
एजी अर्थशास्त्र - 00 04 - 03
हिंदी - 00 50 - 102
इतिहास - 03 65- 146
अंग्रेजी - 06 120- 141
ड्राइंग एंड पेंटिंग - 00 28- 53
भूगोल - 00 20- 56
म्यूजिक - 00 14- 09
होम साइंस - 00 34- 60
दर्शनशास्त्र - 00 06- 05
संस्कृत - 00 23- 36
उर्दू - 05 0- 08
अर्थशास्त्र - 14 102- 86
साइकोलॉजी - 05 53 - 29
जर्नलिज्म एंड मासकॉम - 06 - 0 - 19
कॉमर्स - 30 100- 246
एजुकेशन - 05 83- 324
लॉ - 03 - 35- 191
बॉटनी - 05 90- 79
केमेस्ट्री - 06 258- 71
फिजिक्स - 05 200- 52
स्टेटिक्स - 14 41- 16
जूलॉजी - 07 150- 57
डिफेंस स्ट्डीज - 0 23- 23
गणित - 09 85- 82
टॉक्सीलॉजी - 02 0- 02
माइक्रोबायलॉजी - 06 0- 23
सोशोलॉजी - 01 - 70- 83
राजनीति विज्ञान - 12 94 - 164
इनमें इतने हुए रजिस्ट्रेशन
डेयरी साइंस एंड टेक्नोलॉजी - 02
जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग - 23
फिजिकल एजुकेशन - 02
राजनीति विज्ञान - 164
एग्रीकल्चर केमेस्टी - 02