फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: CCSU joins top 100 universities of the country, remains first in the state, know its rank

Meerut: देश के टॉप 100 विवि में शामिल हुआ सीसीएसयू, प्रदेश में रहा अव्वल, जानें कितनी आई रैंक

Wed, 04 Jun 2025 08:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 04 Jun 2025 08:20 PM IST
सार

एसटीईएम रैंकिंग 2025 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय को देश में 86वीं रैंक प्राप्त हुई है। उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ है। इसे लेकर विवि में हर्ष का माहौल है। 

विज्ञापन
Meerut: CCSU joins top 100 universities of the country, remains first in the state, know its rank
CCSU, सीसीएसयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रॉनिकल्स ऑफ इंडिया द्वारा घोषित एसटीईएम रैंकिंग 2025 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय को देश के शीर्ष 100 संस्थानों में राष्ट्रीय स्तर पर 86वीं रैंक प्राप्त हुई है। जबकि उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ को सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के निदेशक शोध प्रो. बीरपाल सिंह ने बताया कि क्रॉनिकल्स ऑफ इंडिया द्वारा विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी एवं गणित (एसटीईएम) रैंकिंग 2025 में देश के शीर्ष 100 संस्थानों में सीसीएसयू को 86वां स्थान मिला है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रैंकिंग संस्थान की अकादमिक गुणवत्ता, अनुसंधान नवाचार, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, और गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में यूपी के मात्र दो विश्वविद्यालय शामिल हैं। इसमें भी चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ को पहला और लखनऊ विश्वविद्यालय को दूसरा स्थान मिला है।
 
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि यह उपलब्धि हमारे विश्वविद्यालय परिवार, शिक्षकों, शोधार्थियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के सामूहिक परिश्रम, दूरदर्शिता और उच्च स्तरीय अनुसंधान व नवाचार में किए गए कार्यों का परिणाम है। हम नई पीढ़ी को वैश्विक मानकों के अनुरूप एसटीईएम शिक्षा देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और यह सम्मान हमें और अधिक प्रेरणा प्रदान करता है।
 

विज्ञान, तकनीक, अभियांत्रिकी व गणित के क्षेत्र में हो रहे वैश्विक परिवर्तनों को ध्यान में रखते हुए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने हाल के वर्षों में कई नवाचार एवं सुधारात्मक कदम उठाए हैं। इनमें अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं एवं रिसर्च सुविधाओं की स्थापना, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, ब्लॉकचेन, सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी, बायोइन्फॉर्मेटिक्स जैसे उभरते विषयों पर पाठ्यक्रमों का विकास, शोध प्रोत्साहन योजनाओं के अंतर्गत युवाओं को स्टार्टअप और नवाचार हेतु प्रेरित करना भी शामिल है।
 

राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशन और पेटेंट प्राप्त करना, उद्योग और अकादमिक संस्थाओं के साथ प्रभावी सहयोग एवं इंटर्नशिप योजनाएं भी शामिल है। प्रो. बीरपाल सिंह ने बताया कि क्रॉनिकल्स ऑफ इंडिया द्वारा प्रकाशित पूरी रैंकिंग राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रमुख एसटीईएम संस्थाओं के प्रदर्शन, अनुसंधान प्रकाशनों, फैकल्टी गुणवत्ता, नवाचार, और छात्रों की उपलब्धियों के आधार पर तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में विश्वविद्यालय का लक्ष्य टॉप 50 एसटीईएम संस्थानों में स्थान बनाना है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed