फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Case registered against on BJP MLC husband and daughter

मेरठ: भाजपा एमएलसी के पति व बेटी समेत 8 के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Sun, 11 Nov 2018 10:01 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 11 Nov 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Case registered against on BJP MLC husband and daughter
डा. सरोजिनी अग्रवाल, भाजपा एमएलसी

समाजवादी आवासीय योजना में फ्लैट देने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने के आरोप में भाजपा एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के पति एवं बेटी समेत आठ आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अदालत के आदेश पर रविवार को थाना दौराला में यह मामला दर्ज किया गया। मामला यूपी के मेरठ जिले का है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लगभग चार वर्ष पूर्व सपा सरकार में दौराला-लावड़ मार्ग पर कलर सिटी कंपनी द्वारा समाजवादी आवासीय योजना पर काम शुरू किया गया था। इस आवासीय योजना में फ्लैट बनने थे जिसका उद्घाटन सपा सांसद तेज प्रताप यादव द्वारा किया गया था। आरोप हैं कि इस योजना के तहत सस्ती दरों पर फ्लैट देने का वायदा कर काफी लोगों से बुकिंग के नाम पर लाखों रुपये जमा कराए गए। लेकिन बुकिंग के चार साल बाद भी ग्राहकों को न तो फ्लैट मिले और न ही बुकिंग में दिए गए रुपये वापस किए गए। इस योजना में रजिस्ट्रेशन कराने वाले बेगमब्रिज मेरठ निवासी वसीम, सिविल लाइन मेरठ निवासी हसन काजिम, गंगानगर निवासी हरेंद्र, बेगमब्रिज निवासी दिनेशलाल, पल्लवपुरम निवासी अमीना सहाय, जेवरी निवासी नरेंद्र, कमरानपुर निवासी महरु जिया, मवाना निवासी शबाना, पल्लवपुरम निवासी नेहा भारद्वाज ने इस बाबत कोर्ट में शिकायत की। 
विज्ञापन


इन सभी शिकायतकर्ताओं का कहना था कि वे लगातार इस बाबत आवाज उठा रहे हैं। लेकिन कोई उनकी नहीं सुन रहा है। आरोप था कि इस आवासीय योजना को डेवलप करने वाले चूंकि भाजपा एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल से जुड़े हैं तो कोई एक्शन नहीं किया जा रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर हुआ मुकदमा
दौराला थाने में भाजपा एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के पति डॉ. ओमप्रकाश अग्रवाल, बेटी डॉ. नीमा अग्रवाल सहित कंपनी के डायरेक्टर सिल्वर सिटी मेरठ निवासी रवि रस्तौगी, शास्त्रीनगर मेरठ निवासी अनुराग गर्ग, आलोक रस्तोगी, पूनम प्रताप, अखिलेश कुमार एवं मनमोहन के खिलाफ धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

कई बार हुए थे एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन 
इस कॉलोनी में दीवार पहले ही हो गई थी। इसके अलावा एक कार्यालय भी बना हुआ है। बाकी निर्माण का अता पता नहीं। इतना ही नहीं पिछले काफी समय से वहां कोई नहीं मिलता है जिसके सामने आवंटी अपनी मांग रख सकें। इस कॉलोनी को लेकर कई बार कलक्ट्रेट और एसएसपी ऑफिस पर प्रदर्शन किए गए थे। 

जांच के बाद होगी कार्रवाई
अदालत के आदेश पर मुकदमा कायम किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। -धारा सिंह, एसएसआई थाना दौराला 

हमारा आज भी वही कहना
मुकदमा दर्ज होने की सूचना मिली है। लेकिन हमारा आज भी वही कहना है कि इस कॉलोनी के निर्माण में हमारी कोई भूमिका नहीं है। हमने सिर्फ बिल्डर ग्रुप को अपनी जमीन बेची थी। लेकिन फिर भी हमारा नाम लगातार शामिल किया जा रहा है। अब पुलिस जांच में सब सामने आ जाएगा कि धोखाधड़ी किसने की है। मेरे पति और पुत्री पूरी तरह निर्दोष हैं। -डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, एमएलसी भाजपा

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed