फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Case has registered against father and uncle of soldiers in pitbull dispute

पिटबुल के विवाद में एक्शन: सिपाहियों के पिता-चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पीड़ित ने एसएसपी को सुनाया था दर्द

Fri, 15 Sep 2023 11:43 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Sep 2023 11:43 AM IST
सार

Meerut News : पिटबुल के विवाद में सिपाहियों के पिता और चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित ने एसएसपी को अपना दर्द सुनाकर कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन
Meerut: Case has registered against father and uncle of soldiers in pitbull dispute
पिटबुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के पसवाड़ा गांव में पिटबुल को लेकर बढ़े विवाद में सिपाहियों के पिता व चाचा के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है लेकिन मारपीट और आरोपी परिवार के सिपाहियों का जिक्र नहीं किया है। हालांकि पीड़ितों ने एसएसपी से की शिकायत में मारपीट और सिपाहियों के नाम पर धमकी देने के आरोप भी लगाए थे। थाना पुलिस ने ग्राम विकास अधिकारी को पिटबुल पकड़वाने के लिए भी रिपोर्ट भेजी है।

विज्ञापन

पसवाड़ा गांव निवासी अंकित रुहेला पुत्र सुभाष रुहेला अपनी मां रेणु देवी के साथ मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि पड़ोस के रहने वाले परिवार के जसवीर व निर्दोष ने पिटबुल पाल रखा है, जिसे अक्सर वह खुला छोड़ देते हैं। वह गली के कुत्तों और मोहल्ले के लोगों पर हमला कर देता है। जब लोग इसका विरोध करते हैं तो अपने परिवार के दो युवकों के यूपी पुलिस में सिपाही होने का रौब गालिब करते हैं।

विज्ञापन

अंकित ने बताया कि पिटबुल ने रेणु देवी पर भी हमले का प्रयास किया था, जिस पर उसने कुत्ते को डांट-डपट कर भगा दिया। इसका विरोध करते हुए आरोपियों ने उसे पीटा। उसे बचाने आए पिता सुभाष के साथ भी मारपीट की। थाने में शिकायत करने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी के यहां शिकायत होने पर पुलिस ने जसवीर और निर्दोष के खिलाफ धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है और ग्राम विकास अधिकारी को पिटबुल पकड़वाने के लिए भी रिपोर्ट भेजी है।

वीडीओ बोले हमें नहीं पकड़ने का अधिकार
ग्राम विकास अधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि उन्हें इस प्रकरण की जानकारी नहीं है। कुत्ते की पिटबुल नाम की नस्ल होती है, यह भी नहीं पता है। उन्हें कुत्ते पकड़वाने का अधिकार भी नहीं है।

विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी धमकी देने का आरोप
पीड़ित अंकित का आरोप है कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उनके परिवार को लगातार धमकी दी जा रही है। अब एक सिपाही भी उन्हें धमकी दे रहा है, जिससे उनका परिवार दहशत में है। बृहस्पतिवार को भी उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की।

यह भी पढ़ें: मेरठ के सरधना में बड़ी वारदात: छात्र की सरेआम गोली मारकर हत्या, सगे भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम

इन्होंने कहा...
मामले की जांच-पड़ताल के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिसमें नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पिटबुल प्रतिबंधित नस्ल नहीं है। लाइसेंस न होने पर वीडीओ को कुत्ता पकड़वाने के लिए लिखा गया है। सिपाही द्वारा धमकी देने के आरोप गलत हैं। - कमलेश बहादुर, एसपी देहात

यह भी पढ़ें: आयकर विभाग की छापेमारी:  आजम खां के करीबी के घर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी, टीम की बिरयानी खाते तस्वीर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed