फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Case filed against farmer leader Mangeram Tyagi and social worker Sachin Sirohi

Meerut: किसान नेता मांगेराम त्यागी व समाजसेवी सचिन सिरोही पर मुकदमा दर्ज, इस मामले में हुई कार्रवाई

Sun, 30 Oct 2022 02:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 30 Oct 2022 02:31 PM IST
सार

 दीपक त्यागी की हत्या के मामले में सड़क जाम करने पर किसान नेता मांगेराम त्यागी और समाजसेवी सचिन सिरोही समेत 50-60 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।

विज्ञापन
Meerut: Case filed against farmer leader Mangeram Tyagi and social worker Sachin Sirohi
meerut police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परीक्षितगढ़ के खजूरी गांव निवासी दीपक त्यागी की हत्या के मामले में सड़क जाम करने पर किसान नेता मांगेराम त्यागी और समाजसेवी सचिन सिरोही समेत 50-60 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। शनिवार को नामजद सचिन को विवेचक ने फोन करके बयान के लिए बुलाया, तब जाकर मुकदमे दर्ज होने की जानकारी हुई। 

विज्ञापन


खजूरी गांव निवासी दीपक त्यागी का सिर कटा शव 27 सितंबर को मिला था। पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर सकी, जिसे लेकर दो अक्तूबर को समाजसेवी सचिन सिरोही और प्रदीप त्यागी समेत अन्य लोगों ने खजूरी गांव में जाम लगा दिया था। लोगों ने मामले के खुलासे के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने अगले दिन आरोपी फैमीद और आसिफ को गिरफ्तार कर दीपक का कटा हुआ सिर बरामद कर लिया था लेकिन धड़ का पता नहीं लग पाया था। हत्या के खुलासे से असंतुष्ट पीड़ित परिवार ने नाराजगी जताई। किसान नेता मांगेराम त्यागी, सचिन सिरोही, प्रदीप समेत 50-60 लोगों ने कटे हुए सिर को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। तीन दिन सड़क पर धरना प्रदर्शन चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: गृह मंत्रालय तक गूंजा धर्मांतरण प्रकरण, मंगतपुरम में इंटेलीजेंस का डेरा, 50 से अधिक वीडियो मिलीं

पुलिस ने बताया कि चार घंटे सड़क जाम करने पर सचिन सिरोही, प्रदीप त्यागी और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वहीं, कटे सिर को सड़क पर तीन दिन जाम लगाने के मामले में मांगेराम त्यागी, सचिन समेत अन्य लोगों पर दूसरा मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों मुकदमों की पुलिस ने गोपनीय रखा। 

क्राइम ब्रांच पहुंची जांच 
परीक्षितगढ़ थाने से दोनों मुकदमों की जांच क्राइम ब्रांच पहुंची। शनिवार को धर्मांतरण के मामले में पीड़ित लोगों के साथ सचिन सिरोही ब्रह्मपुरी थाने में हंगामा कर रहे थे, तभी क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर रमेश चंद शर्मा का फोन सचिन सिरोही के पास पहुंचा।

इंस्पेक्टर ने बताया कि दो मुकदमों में उनको नामजद किया गया है। वह क्राइम ब्रांच आकर बयान दर्ज कराएं। तभी उनको पता चला कि दीपक त्यागी हत्याकांड में सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed