{"_id":"5fdc4be6176c50517b4c54c8","slug":"meerut-car-racer-dhruv-tyagi-on-path-to-become-schumacher-moves-towards-formula-racing","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉर्मूला रेसिंग की ओर बढ़ रहे मेरठ के कदम, शूमाकर बनने की राह पर 21 वर्षीय ध्रुव त्यागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फॉर्मूला रेसिंग की ओर बढ़ रहे मेरठ के कदम, शूमाकर बनने की राह पर 21 वर्षीय ध्रुव त्यागी
Fri, 18 Dec 2020 11:57 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
Car racer Dhruv tyagi, meerut
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलों में उपलब्धियों की बात करें तो ऐसा नहीं हो सकता कि पश्चिमी उतर प्रदेश और मेरठ का जिक्र न हो। विश्व पटल पर कई बड़े कीर्तिमान यहां की खेल प्रतिभाओं ने अर्जित किए हैं। शहर के एक और नौजवान का नाम इस सूची में शुमार हुआ है।
विज्ञापन
हम बात कर रहे हैं शास्त्रीनगर निवासी 21 वर्षीय ध्रुव त्यागी की। ध्रुव ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हाल ही में संपन्न हुई जेके नोवायस फॉर्मूला 4 नेशनल चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
बचपन से ही कारों के शौकीन रहे ध्रुव ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान बताया कि टीवी पर फार्मूला रेसिंग देखकर उनके मन में ट्रैक तक पहुंचने का ख्याल आया।
यह भी पढ़ें: मेरठः फरहा से माही बनकर मंदिर में की शादी, पुलिस को ऋषिकेश में मिला जोड़ा
विज्ञापन
ध्रुव ने अपने फॉर्मूला रेसिंग ट्रैक तक पहुंचने के सफर के बारे में बताया कि गूगल पर इस बारे में सर्च किया था, जहां से जानकारी लेकर बंगलुरु में ट्रेनिंग के लिए गए। इसके लिए छह रेसर ने प्रतिभाग किया था, जिसमें ध्रुव समेत दो लोग चुने गए।
ध्रुव के मुताबिक रेसिंग महंगा खेल है, इसलिए प्रायोजक मिलना जरूरी है। उन्होंने अपने साथ अन्य लोगों को जोड़ने के लिए एक वेबसाइट भी बनाई है।