{"_id":"6a1edb8c5571a12913042a19","slug":"meerut-cantt-gets-its-first-state-of-the-art-pickleball-court-meerut-news-c-72-1-mct1004-154168-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ कैंट को मिला पहला अत्याधुनिक पिकलबॉल कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ कैंट को मिला पहला अत्याधुनिक पिकलबॉल कोर्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। छावनी स्थित अब्दुल हमीद सैनिक इंस्टीट्यूट के प्रांगण में मंगलवार को सैन्य परिवारों के लिए अत्याधुनिक और क्षेत्र के पहले 'पिकलबॉल कोर्ट' का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पश्चिम यूपी सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल सुमित राणा रहे। डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर एसके सिंह, कर्नल विपुल सिंह सहित कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। जीओसी मेजर जनरल सुमित राणा के निर्देश पर कोर्ट का विधिवत उद्घाटन मेधावी छात्र-छात्राओं निकित राठी, आयुषी, प्रशांत कुमार और समीक्षा यादव ने किया। इन बच्चों ने हाल ही में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सैन्य समुदाय का नाम रोशन किया है।
मेजर जनरल सुमित राणा ने कहा कि सेना का उद्देश्य केवल उत्कृष्ट सैनिक तैयार करना ही नहीं बल्कि एक ऐसा सशक्त सैन्य परिवार निर्मित करना है, जहां शिक्षा, खेल, संस्कृति और नैतिक मूल्यों का समान रूप से विकास हो। उन्होंने सभी सैन्य परिवारों और बच्चों से इस खेल सुविधा का अधिकतम लाभ उठाने और स्वस्थ व सक्रिय जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
क्या है पिकलबॉल खेल...
सैन्य अधिकारियों ने बताया कि पिकलबॉल खेल वास्तव में लॉन टेनिस, बैडमिंटन और टेबल टेनिस का अनूठा संगम है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसे बच्चे, युवा और वरिष्ठ नागरिक यानी परिवार के सभी सदस्य एक साथ खेल सकते हैं।