फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Cantt Board team protested while demolishing illegal construction in Lalkurti and a girl has ruckus

मेरठ: अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची टीम से भिड़े लोग, युवती का हंगामा देख वापस लौटे अफसर, हिरासत में लिया एक युवक

Sun, 17 Sep 2023 12:12 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 17 Sep 2023 12:12 AM IST
सार

Meerut News : कैंट बोर्ड की टीम लालकुर्ती में अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची। इस दौरान लोगों ने टीम का विरोध कर दिया और भिड़ गए। इसके बाद एक युवती ने इतना हंगामा किया कि अफसर अधूरी कार्रवाई करके ही वापस लौट गए।

विज्ञापन
Meerut: Cantt Board team protested while demolishing illegal construction in Lalkurti and a girl has ruckus
युवती ने किया जमकर हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में छावनी क्षेत्र लालकुर्ती में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची कैंट बोर्ड की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। एक युवक और युवती के अलावा अन्य लोग भी टीम से भिड़ गए। टीम ने जैसे-तैसे कमरे पर बनाए गए छज्जे का कुछ हिस्सा तोड़ा। लोगों के विरोध के चलते कैंट बोर्ड की टीम पुलिस बल की कमी का हवाला देते हुए वापस लौट गई। इस दौरान पुलिस ने हंगामा कर रहे युवक को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


लालकुर्ती स्थित बकरी मोहल्ला निवासी प्रवीण कुमार के परिवार का सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण है। अप्रैल 2023 में शुरू हुए इस अवैध निर्माण को रुकवा दिया गया था। लेकिन बाद में फिर अवैध निर्माण शुरू कर दिया गया। शनिवार को छावनी परिषद के जेई अवेदश कुमार यादव, परविंदर सिंह, सुनील कुमार, अजहर के साथ सात-आठ अन्य कर्मचारियों की टीम पुलिसबल के साथ अवैध निर्माण को ध्वस्त करने पहुंची। टीम ने कमरे की छत से निर्माण कार्य तोड़ना शुरू किया। तभी जय गिरधर नाम के युवक ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। इस बीच एक युवती ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच कई अन्य लोग विरोध में आ गए।

विज्ञापन

Meerut: Cantt Board team protested while demolishing illegal construction in Lalkurti and a girl has ruckus
जमकर हंगामा हुआ। - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद छावनी परिषद अधिकारियों ने पुलिस फोर्स की कमी का हवाला देते हुए अभियान स्थगित कर दिया। देर शाम लालकुर्ती पुलिस ने युवक का चालान कर दिया। उधर, टैक्स अधिवक्ता ईशु ने आरोप लगाया कि छावनी परिषद की टीम के द्वारा मनमानी की गई। निर्माण तोड़ने से पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: जयंत चौधरी को हुआ बुखार, मेरठ में भाईचारा सद्भावना सम्मेलन स्थगित, धरी रह गईं तैयारियां

रोडवेज हिमालय होटल में किया ध्वस्तीकरण
छावनी परिषद की टीम के द्वारा भैसाली बस अड्डे के पास हिमालय होटल में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। होटल संचालक अनुमति के बिना निर्माण कार्य करा रहा था। इसके बाद आबूनाला स्थित बंगला संख्या 115 चैपल स्ट्रीट पर कार्रवाई की गई। छावनी परिषद अधिकारियों ने बताया कि 10 दिन पूर्व टीन शेड लगाने के लिए मना किया था लेकिन फिर भी निर्माण कार्य जारी रहा।

यह भी पढ़ें: ताबड़तोड़ हत्याएं: सिर-हाथ काटकर नाले में फेंकी लाश तो कहीं जमीन में गाड़ा शव, LLB के छात्र का भी मर्डर, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed