फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut,Campaigning on died anniversary of pandit deendayal upadhyay, workers will make BJP stronger

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर अभियान की शुरुआत, BJP कार्यकर्ता ऐसे करेंगे पार्टी को मजबूत

Tue, 12 Feb 2019 08:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 Feb 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
Meerut,Campaigning on died anniversary of pandit deendayal upadhyay, workers will make BJP stronger
रामानुज बाल सदन में कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व महापौर हरिकांत अहलुवालिया - फोटो : अमर उजाला

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों के साथ ही पंडित दीन दयाल उपाध्याय सेवा संस्थान द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। बागपत रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर जिला इकाई के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं पं. दीन दयाल उपाध्याय सेवा संस्थान द्वारा रामानुज दयाल वैश्य बाल सदन के बच्चों को फल वितरित किए गए। 

विज्ञापन


भाजपा के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भारत माता, पंडित दीनदयाल जी, श्यामा प्रसाद जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना ने बताया कि समर्पण दिवस अभियान 11 से 15 फरवरी 2019 तक सभी बूथ स्तर पर चलेगा। इस अभियान में कोई भी कार्यकर्ता नमो एप के माध्यम से या नगद 5 रुपये से 1000 रुपये की धनराशि से पार्टी का सहयोग कर सकता है। इस अभियान में पार्टी के कार्यकर्ता एक टोल फ्री नंबर 8000780007 पर मिस्ड कॉल करेंगे और लोगों से करने का आग्रह करेंगे। 
विज्ञापन


रविंद्र भड़ाना ने एक एलईडी वैन को भी झंडा दिखाकर रवाना किया। लोकसभा संयोजक जयकरण गुप्ता, जिला महामंत्री हरीश चौधरी, राजेश्वर क्षत्रिय, भाजयुमो अध्यक्ष अंकुर मुखिया, हरी शर्मा, मनिंदर विहार, सोनू, छवि मित्तल, मीरा मिश्रा, मुनेश बाफर, नरेश गुर्जर, विकास भड़ाना, अमल खटीक, रमेश चंद्र गोलाबढ़ आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ पंडित दीन दयाल उपाध्याय सेवा संस्था द्वारा रामानुज दयाल वैश्य बाल सदन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बाल सदन के बच्चों को फल वितरित किए गए। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में आरएसएस के महानगर संघ चालक विनोद भारतीय, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया, ब्रह्मपाल सिंह एडवोकेट, डॉ. ब्रजभूषण शर्मा, डॉ. अनिल कौशिक, मेजर एसपी गौड़, अनुभव अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल, मंजू सिंघल, आदि मौजूद रहे।

मानवतावादी थे पंडित दीनदयाल
सीसीएसयू कैंपस के राजनीति विज्ञान विभाग में दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई। संगोष्ठी में प्रो. पवन कुमार शर्मा, आचार्य राजनीति विज्ञान विभाग ने विषय प्रवेश कराते हुए दीन दयाल उपाध्याय शोधपीठ के अंतर्गत करवाई गई संगोष्ठियों, कार्यशाला व प्रकाशन और दीनदयाल के जीवन व विचारों से संबंधित पुस्तकों का विवरण प्रस्तुत किया। प्रो. वाई विमला ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि दीनदयाल उपाध्याय मानवतावादी थे। उनके जीवन का लक्ष्य मानवता की सेवा था। छात्रा आंचल चौहान, काव्या, कविता जोशी, शोध छात्र नितिन त्यागी, डॉ. भूपेंद्र प्रताप सिंह, शिक्षण सहायक, मुख्य वक्ता प्रो. बीर सिंह, विशिष्ट वक्ता प्रो. पीके शर्मा ने भी अपने विचार रखे। डॉ. नरेंद्र सिंह, शिक्षण सहायक ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच का संचालन मीनाक्षी शोध छात्रा ने किया। कार्यक्रम में प्रो. पीके मिश्रा, प्रो. आराधना, प्रो. अजय विजय कौर, प्रो. पवन कुमार शर्मा, डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. सुषमा रामपाल, डॉ. मनोज छोकर, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. अरुण कुमार, नितिन त्यागी, रवि पोसवाल और कविता जोशी मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed