फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Bus overturned in a drain, passengers injured, accident happened while trying to save Rs 110

Meerut: बरातियों से भरी बस रजबहे में पलटी, कई घायल, 110 रुपये बचाने के चक्कर में दांव पर लगाई 38 जिंदगियां

Wed, 13 Nov 2024 11:50 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 13 Nov 2024 11:50 AM IST
सार

सर्दी के पहले दिन पड़े कोहरे के कारण दौराला थानाक्षेत्र में बस  रजबहे में पलट गई। बस में सवार 38 लोगों की सांसें अटक गईं। गनीमत रही कि लोग सुरक्षित बच गए। हालांकि कई बराती घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Meerut: Bus overturned in a drain, passengers injured, accident happened while trying to save Rs 110
मेरठ में बस पलटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम में बदलाव के चलते सर्दी के पहले दिन पड़े कोहरे के कारण दौराला थानाक्षेत्र में बस हादसे का शिकार हो गई। यहां गंगा त्रयोदशी के दिन दिल्ली-दून हाईवे को जोड़ने वाले गंगानगर रजबहा मार्ग पर बुधवार सुबह बरातियों से भरी एक बस रजवाहे में पलट गई। चालक बागपत के दत्तनगर से बरात लेकर वापस लौट रहा था।
विज्ञापन


बस के शीशे उखाड़कर निकाले घायल
हादसे के दौरान सवारियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने बस के आगे और पीछे के शीशे उखाड़कर सवारियों को बाहर निकालते हुए पुलिस को सूचना दी। चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने टोल एंबुलेंस और पुलिस वाहन से घायलों को मोदीपुरम के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामूली रूप से घायल बरातियों को दूसरी बस में बैठाकर भिजवाया।
विज्ञापन

बरात लेकर लाैट रही थी बस
रुड़की के दौलतपुर गांव निवासी अरूणगिरी अपने बेटे लोकेश गिरी की बरात लेकर मंगलवार सायं बागपत के दत्तनगर गया था। बारात की रस्म अदायगी के बाद बुधवार सुबह बारात लेकर एक बस वापस लौट रही थी। इस दौरान बस चालक ने सिवाया टोल प्लाजा पर लगने वाले शुल्क 395 रुपये बचाने के लालच में बस को सिवाया गांव से गंगानगर रजवाहा पटरी से निकाल दिया। 

हाईवे के नजदीक पहुंचने पर कोहरे के चलते चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित बस रजवाहे में पलट गई। हादसे के चलते बस में सवार 38 बरातियों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने बस के आगे और पीछे के शीशे तोड़कर बस में सवार बरातियों को बाहर निकालते हुए पुलिस को सूचना दी।

ये हुए घायल
मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल बारातियों दौलतपुर निवासी सोमवती, सोनूगिरी, विभोर, नितिन गिरी, सोनिका, हरिद्वार के खानपुर निवासी आकाश गिरी, अनिता गिरी, हरिद्वार के तुगलकपुर निवासी अर्जुन, अजयगिरी, देवीगिरी, अनमोल गिरी, मनोज गिरी, राधिका, वंश, जितेंद्र आदि को मोदीपुरम के फ्यूचर प्लस अस्पताल में भर्ती कराया। 

हादसे में मामूली रूप से घायल दर्जनों बरातियों को रुड़की से पहुंची दूसरी बस में बैठाकर रवाना किया। चालक के 110 रुपये का टोल शुल्क बचाने के चलते हादसा हुआ। गमीनत रही की रजबहा सफाई के चलते सूखा हुआ था। रजवाहे में गंगा का पानी चालू होता तो बड़ा हादसा हो जाता और बस में सवार लगभग 38 बारातियो में से कई लोगों की जान चली जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed