फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: bus of Translem Academy jumped into a pit, four students were injured

मेरठ में सड़कों का हाल: गड्ढे में उछली ट्रांसलेम एकेडमी की बस, चार छात्र हुए घायल

Fri, 21 Jul 2023 12:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 21 Jul 2023 12:33 PM IST
सार

Meerut News : ट्रांसलेम एकेडमी की एक बस शुक्रवार सुबह छोटा मवाना पुलिस चौकी के पास अचानक से गड्ढे में उछल गई। जिससे बस पीछे की ओर बैठे चार बच्चे घायल हो गए।

विज्ञापन
Meerut: bus of Translem Academy jumped into a pit, four students were injured
छात्र हुए घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सड़कों का हाल कैसा है, इस बात का अंदाजा इसी खबर से लगाया जा सकता है। छोटा मवाना में शुक्रवार को ट्रांसलेम एकेडमी की एक बच्चों को लेकर जा रही थी, इसी दौरान छोटा मवाना पुलिस चौकी के पास गड्ढा होने के कारण बस पीछे से उछल गई। जिस वजह से चार छात्र मामूली रूप से घायल हो गए। सभी घायल बच्चों को गंगानगर स्थित दिव्य ज्योति अस्पताल में उपचार दिलाया गया।

विज्ञापन


बताया गया कि मवाना रोड रजपुरा स्थित ट्रांसलेम एकेडमी है। शुक्रवार सुबह रूट नंबर 15 की बस मवाना से बच्चों को लेने गई थी। वहीं, लौटते समय बस में 33 छात्र-छात्राएं सवार थे। इसी बीच छोटा मवाना पुलिस चौकी के सामने मोड़ पर अचानक से गड्ढा पड़ गया, जिससे बस पीछे की ओर से उछल गई। वहीं, बस में पीछली सीट पर बैठे चार छात्र घायल हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor: दलदल से निकाले गए हाथी की हुई मौत, भागूवाला में 16 घंटे की मशक्त के बाद निकाला गया था बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चालक बस को स्कूल में लेकर चला गया। स्कूल प्रशासन ने सभी घायल छात्रों का गंगानगर स्थित दिव्य ज्योति अस्पताल में उपचार कराया। उधर, घटना की जानकारी पर बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायल हुए छात्र देव, आदेश्वर, रोहन, आरव हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut: कबाड़ी बाजार में पुलिस फोर्स की मौजूदगी में खोले गए 15 कोठे, अनैतिक कार्य करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed