फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut bulandshahar highway Two lane start for traffic

मेरठ-बुलंदशहर हाईवे की दो लेन तैयार, फर्राटा भर रहे वाहन

Fri, 02 Aug 2019 02:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 02 Aug 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
meerut bulandshahar highway Two lane start for traffic
मेरठ-बुलंदशहर हाईवे - फोटो : Amar Ujala

शहर में चारों तरफ हाईवे का जाल बिछ गया है। अगले एक साल के अंदर शहर की चारों सीमाओं पर वाहन फर्राटा भरते नजर आएंगे। अगर आपको दिल्ली जाना है तो परतापुर तिराहे से एक घंटे में आप एक्सप्रेस-वे से पहुंच जाएंगे। वहीं, अगर आपको मेरठ से बुलंदशहर जाना है तो हापुड़ रोड पर एनएच-235 पर फर्राटा भर सकेंगे। इसके लिए एनएचएआइ की तरफ से तेजी से कार्य किया जा रहा है। हालांकि, कुछ स्थानों पर जमीन की समस्या के चलते कार्य रुका हुआ है। एनएचएआइ अधिकारियों का दावा है अगले एक-दो महीने में सभी जमीन के मामले सुलझा लिए जाएंगे। 

विज्ञापन


वहीं, एनएचएआइ ने लोगों की सुविधा को देखते हुए फफूंडा से लेकर खरखौदा तक के चार लेन हाईवे की दो लेन वाहनों के लिए खोल दी हैं। जिस पर वाहन फर्राटा भरते नजर आने लगे हैं। हालांकि, अभी कुछ स्थानों पर यहां कार्य किया जाना है। फफूंडा से खरखौदा तक खोले गए हाईवे के किनारे सर्विस रोड का कार्य भी चल रहा है। यहां जेसीबी मशीन की सहायता से लाल बजरी बिछाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके बाद सर्विस रोड का निर्माण भी शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


फफूंडा और खरखौदा हुए जाम मुक्त

इस हाईवे के चल जाने से सबसे ज्यादा फायदा फफूंडा और खरखौदा को हुआ है। सड़क किनारे बसे इन गांव और कस्बों की वजह से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता था। इस हाईवे के खुल जाने के बाद अब हापुड़ का सफर मात्र 30 मिनट में पूरा हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द पूरे होंगे बाकी कार्य

हमारी कोशिश है कि इसे अक्तूबर-2019 तक आम लोगों के लिए खोल दिया जाए। हमने फफूंडा से लेकर खरखौदा तक हाईवे को एक तरफ से यानि दो लेन शुरू कर दी है। वहीं, कुछ स्थानों पर डिवाइडर पर कार्य किया जाना है । इसे भी जल्द निपटा लिया जाएगा। अब तेजी से कार्य चलेगा। एक बार बारिश की बाधा खत्म होगी तो रात-दिन कार्य कर जल्द इसे पूरी तरह तैयार कराया जाएगा- डीके चतुर्वेदी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआइ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed