फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, BSP leader shamsuddin attacked on BJP

बसपा नेता शमसुद्दीन ने BJP पर बोला हमला, कहा- गठबंधन से दहशत में भाजपा

Wed, 13 Feb 2019 01:11 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 13 Feb 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
Meerut, BSP leader shamsuddin attacked on BJP
बसपा के पश्चिमी यूपी प्रभारी शमसुद्दीन राइन मंच से बोलते हुए - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री में मंगलवार को बसपा-सपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि बसपा के पश्चिमी यूपी प्रभारी शमसुद्दीन राइन ने भाजपा को झूठे वादों की सरकार बताया। कहा कि सरकार का कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ। बसपा-सपा गठबंधन से भाजपा में दहशत है। 

विज्ञापन

 
शमसुद्दीन राइन ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता ने समझदारी से काम लिया तो देश में कदम जमाना चाह रहीं फिरकापरस्त ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दे सकती है। भाजपा जाति धर्म की बात करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान से एक सिर के बदले दस सिर लाने का वादा किया था। लेकिन वे बिना बुलावे के पाकिस्तान पहुंच गए थे। भाजपा जाति के नाम पर जनता को बहका रही है लेकिन बसपा भाईचारा बनाना चाहती है। देश में अमन और चैन के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती के हाथ मजबूत किए जाएं। पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी ने कहा कि भाजपा झूठी सरकार है। जिसने वादा किया था कि दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा, काला धन वापस लाया जाएगा, 15-15 लाख रुपये खातों में जाएगा। लेकिन कोई वादा पूरा नहीं किया। नोटबंदी पर देश की गरीब जनता को परेशान किया गया। रही सही कसर जीएसटी लगाकर पूरी कर दी।

विज्ञापन

इमरान कुरैशी ने कहा कि भाजपा पूरे प्रदेश में एक भी सीट नहीं जीतेगी। इस मौके पर जोन प्रभारी शाहजहां सैफी, सुरेश कश्यप, सतपाल पेपला, जिलाध्यक्ष सुभाष प्रधान, महापौर सुनीता वर्मा, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, हसीन यासीन, आजाद सिंह, प्रेमचंद गौतम, वीरेंद्र जाटव, रामबीर कश्यप, शारदा प्रधान, मुनकाद जिसोरी,  महिपाल माजरा, जगपाल सिंह, अजीतपाल, दयाराम, नदीम फारूखी, रवि राज, दीपक राजा आदित मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed