Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: BPT student dies in a road accident; mother and siblings left devastated

मेरठ: बीपीटी के छात्र की सड़क हादसे में मौत, नहीं सूख रहे मां और भाई-बहनों के आंसू; सुभारती से कर रहा था पढ़ाई

Sun, 29 Nov 2026 02:55 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 29 Nov 2026 02:55 PM IST
सार

नानू गांव निवासी अनस किसी काम से दबथुआ गया था। मेरठ-करनाल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। अनस की मौके पर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Meerut: BPT student dies in a road accident; mother and siblings left devastated
अनस की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ-करनाल हाईवे पर दबथुआ गांव के निकट शनिवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार बीपीटी के छात्र अनस (25) की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रविवार को गमगीन माहौल में उसका शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। युवक की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सरधना स्थित नानू गांव निवासी अनस पुत्र आस मोहम्मद शनिवार रात किसी काम से बाइक पर सवार होकर दबथुआ गांव की ओर गया था। दबथुआ के निकट मेरठ-करनाल हाईवे पर किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अनस की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन

बताया गया कि अनस सुभारती कॉलेज से बीपीटी (बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी) का कोर्स कर रहा था। इसके साथ ही वह मोदीनगर में एक निजी चिकित्सक के यहां प्रैक्टिस करता था। परिवार में मां जन्नत, छोटी बहन सना और छोटा भाई फहीम हैं। तीनों का अभी विवाह नहीं हुआ है, जबकि बड़ा भाई वसीम सऊदी अरब में नौकरी करता है। रविवार को परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में गमगीन माहौल के बीच अनस को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। जवान बेटे की मौत से मां जन्नत और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed