फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut boyfriend sexualy assaulted girlfriend in a hotel then handed over to his friends

यूपी: होटल लेजाकर प्रेमी ने किया दुष्कर्म, फिर दोस्तों को सौंपी प्रेमिका

Thu, 02 May 2019 03:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 May 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
Meerut boyfriend sexualy assaulted girlfriend in a hotel then  handed over to his friends
प्रतीकात्मक तस्वीर
यह शर्मनाक घटना यूपी के मेरठ जिले की है।  पहले दोस्ती, फिर दुष्कर्म और फिर धोखा। एक युवती के साथ उसके प्रेमी ने पहले होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया और फिर उसे अपने दोस्तों को सौंप दिया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित युवती ने किसी तरह होटल से निकलकर जान बचाई। थाना सिविल लाइन पुलिस से शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शहर की निवासी यह युवती गुरुग्राम की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। उसने बताया कि कुछ दिन पहले शहर के ही एक युवक ने उसके साथ दोस्ती की थी। मंगलवार को उसने उसे थाना सिविल लाइन क्षेत्र के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया था। आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर होटल में ही अपने दोस्तों को बुलाकर उसे उनके हवाले कर दिया। 
विज्ञापन

युवती के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। युवती ने थाना सिविल पहुंचकर इस बाबत शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि युवती की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। युवती द्वारा बताए गए होटल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। 

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed