फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Boyfriend dies After Consuming Poison, Accuses Girlfriend’s Family of Assault Before Death

Meerut: प्रेम कहानी का अंत, जहर खाने से प्रेमी की मौत, मरने से पहले प्रेमिका के परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप

Wed, 22 Apr 2026 01:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 22 Apr 2026 01:11 PM IST
सार

मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के विवाद के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक ने मरने से पहले वीडियो में प्रेमिका के परिजनों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Meerut: Boyfriend dies After Consuming Poison, Accuses Girlfriend’s Family of Assault Before Death
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के विवाद में एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। युवक ने मरने से पहले वीडियो रिकॉर्डिंग में अपनी प्रेमिका के परिजनों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान 28 वर्षीय शाहिद पुत्र वकील निवासी गांव बछलौता, जिला हापुड़ के रूप में हुई है। शाहिद खरखौदा क्षेत्र के गांव पांची स्थित पहलवान ढाबे पर काम करता था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:सौरभ हत्याकांड: 64 सवालों का साहिल-मुस्कान ने 'ना' में दिया जवाब, सौरभ की मां बोली-दोनों को फांसी हो

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम संबंध का परिवार ने किया विरोध
बताया गया कि शाहिद का प्रेम प्रसंग हापुड़ के चंद्रलोक कॉलोनी निवासी एक युवती से चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे और साथ जीने-मरने की कसमें भी खा चुके थे।

लेकिन युवती के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। जब उन्हें दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी हुई तो उन्होंने शाहिद को फोन कर युवती से बात न करने की चेतावनी दी। इसके बावजूद दोनों के बीच बातचीत जारी रही और उनका रिश्ता आगे बढ़ता गया।

यह भी पढ़ें: नीला ड्रम केस: फैसले का खौफ या आस्था, जेल में तीन दिन से उपवास पर थी मुस्कान, सजा के डर से आरोपी पूछ रहे सवाल

बातचीत के बहाने घर बुलाकर मारपीट का आरोप
आरोप है कि चार दिन पहले युवती के परिजनों ने शाहिद को बातचीत के बहाने अपने घर बुलाया। वहां उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस घटना से आहत होकर शाहिद ने सोमवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ के एनसीआर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

मरने से पहले वीडियो में लगाए आरोप
इलाज के दौरान शाहिद ने वीडियो रिकॉर्डिंग में प्रेमिका के परिजनों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अस्पताल में ही उसके बयान दर्ज किए थे। हालांकि मंगलवार रात उपचार के दौरान शाहिद की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 घटना की सूचना के बाद थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed