फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Body of missing entrepreneur found in Bhudbaral canal, bullet wound in stomach, eyes damaged, deep hea

Meerut: रजबहा में मिला लापता उद्यमी का शव, बेरहमी से मारपीट के बाद पेट में गोली मारकर की हत्या, सामने आई वजह

Mon, 07 Apr 2025 11:15 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 07 Apr 2025 11:15 AM IST
सार

मेरठ में लापाता चल रहे उद्यमी का शव रजबहे में मिला। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया गया कि मृतक के पेट में गोली लगी है जबकि उसकी आंखें फोड़ी गई थीं। वहीं सिर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Meerut: Body of missing entrepreneur found in Bhudbaral canal, bullet wound in stomach, eyes damaged, deep hea
व्यापारी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में चार दिन से लापता उद्यमी इरफान अली (50) का शव भूड़बराल महरौली मार्ग स्थित रजवाड़े में मिला। उद्यमी के पेट मे गोली लगी थी, आंखें फूटी हुई थीं, सर में चोट के निशान मिले हैं। बताया गया कि चेहरे पर बुरी तरह से वार किये गए थे। उद्यमी के शरीर पर चाकू के कई घाव भी थे। शव बरामद होने की जानकारी मिलने पर परिजन और भूड़बराल के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


भूड़बराल निवासी इरफान अली की शताब्दीनगर इंडस्टि्रयल एरिया में बीआई कंडेक्टर काॅपर वायर बनाने की फैक्टरी है। गुरुवार रात इरफान घर से एक्टिवा स्कूटी से परतापुर तिराहे तक जाने की बात कहकर निकले थे। देर रात तक वापस न आने पर बेटे आमिर ने फोन किया लेकिन फोन स्विच आॅफ आ रहा था। जिसके बाद परिजनों ने इरफान अली की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में एक और 'सौरभ' की हत्या: पत्नी ने किया रेलकर्मी का कत्ल... इस लालच में पति को मारा; शिवानी का कबूलनामा

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी तलाशने के बाद नही मिलने पर परिजन परतापुर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर उद्यमी को बरामद करने की मांग की। शुक्रवार को उद्यमी की स्कूटी दिल्ली रोड स्थित सीएनजी पंप के पास खड़ी मिली। सोमवार सुबह राहगीर ने पुलिस को भूड़बराल रजबहे में शव पड़ा होने की सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस मे इरफान अली के शव को रजबहे से निकला। उद्यमी के पेट में गोली लगी थी चाकू के निशान थे, आंखें फूटी हुई थीं। बेरहमी से पिटाई करने के बाद उधमी की हत्या की गई थी। उद्यमी का शव मिलने की जानकारी पर परिजन और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने परिजनों को आरोपियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत किया। पुलिस ने शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पैसों के लेनदेन को लेकर मानी जा रही व्यापारी की हत्या
परिजनों के अनुसार उद्यमी इरफान अली के कई लोगों पर लाखों रुपए बकाया थे। बताया गया कि जावेद पुत्र शकील निवासी भूड़बराल खराद का काम करता है। जावेद ठेके पर इरफान अली की फैक्टरी के समान को ठीक करने का काम करता था। जावेद पर भी इरफान अली के लाखों रुपए बकाया है। फोन पर आखिरी कॉल भी जावेद की ही है। बताया गया कि जावेद ने ही गुरुवार को फोन कर इरफान को परतापुर तरह पर मिलने के लिए बुलाया था। उसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर इरफान की बेरहमी तरीके से हत्या कर दी। जावेद पुलिस की हिरासत में है। परिजनों ने बताया कि इरफान अली के और भी कई लोगों पर लाखों रुपए बकाया हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed