फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Body of a young man who had gone to a birthday party found near railway tracks

Meerut: जन्मदिन की पार्टी में गए युवक का शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिला, तीन दोस्तों पर शक, हिरासत में लिए

Mon, 27 Jul 2026 10:29 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 27 Jul 2026 10:29 AM IST
सार

मेरठ के नंगलाताशी निवासी रजत 23 जुलाई को बाइक पर घर से निकला था और लौटा नहीं। परिजनों ने कॉल की तो दोस्त ने रिसीव की। इसके बाद रजत के लापता होने की बात बताई गई। पुलिस तीनों दोस्तों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Meerut: Body of a young man who had gone to a birthday party found near railway tracks
रजत की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नंगलाताशी गांव निवासी 28 वर्षीय रजत का शव रोहटा रोड स्थित पेपला गांव के जंगल में रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। रजत दोस्त माधवपुरम निवासी जयकुमार के जन्मदिन समारोह में गया था। 23 जुलाई को घर से बाइक पर निकले युवक का शव मिलने पर परिजनों ने उसके तीन दोस्तों माधवपुरम निवासी जयकुमार, राहुल और नितिन पर शक जताते हुए हत्या का आरोप लगाया है। इनमें राहुल मृतक के बड़े भाई विकास का साला है। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

सरधना रोड स्थित नंगलाताशी गांव निवासी शुभम ने शुक्रवार को थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उनके बड़े भाई विकास हैं। रजत मंझला भाई था। वह दिल्ली हाईवे स्थित एक विश्वविद्यालय के पास निजी कंपनी में सात साल से नौकरी कर रहा था। गत 23 जुलाई को युवक कंपनी में साथ काम करने वाले दोस्त जय कुमार का जन्मदिन बात कहकर घर से बाइक पर गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने जल्द घर आने की बात कही थी लेकिन देर रात तक युवक नहीं लौटा। परिजनों ने युवक के मोबाइल पर शुक्रवार रात आठ बजे संपर्क किया था। फोन नितिन ने उठाया था। उसने कहा कि वह पेपला गांव के पास है। रजत वहां लघुशंका करने के लिए गया था लेकिन उसका पता नहीं चल रहा है।
 
विज्ञापन

सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे थे। यहां तीनों दोस्त युवक की बाइक और उसका मोबाइल देकर चले गए थे। परिजनों ने युवक की तलाश की थी लेकिन तब उसका पता नहीं चल सका था। रविवार को युवक का शव मिला तो परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया। सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

फोन पर ये थे आखिरी शब्द...भाई, थोड़ी देर में घर पहुंच रहा हूं
रजत की गुमशुदगी का मामला रविवार को शव मिलने के साथ ही हत्या के शक में बदल गया। शुक्रवार को दोस्त के जन्मदिन में शामिल होने निकले रजत का शव पेपला गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर अंदर रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। छोटे भाई शुभम ने कहा कि शुक्रवार को भैया से शाम चार बजे फोन पर बात हुई थी। भाई ने बोला था- भाई थोड़ी देर में घर पहुंच रहा हूं। परिजनों ने युवक के साथ गए तीन दोस्तों जयकुमार, राहुल व नितिन पर हत्या का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

नंगलाताशी निवासी शुभम ने बताया कि शुक्रवार शाम आखिरी बार फोन पर रजत से बात हुई थी। भाई ने जल्द घर आने की बात कही थी। शुभम ने बताया कि उन्हें क्या पता था कि भाई की आखरी बार आवाज सुनने को मिलेगी। इसके बाद युवक का मोबाइल बंद हो गया था। रात करीब आठ बजे दोबारा से युवक का फोन खुला। दोस्त नितिन ने फोन उठाकर बताया कि वह पेपला गांव के पास है।
 

लोकेशन बदलकर बताते रहे
परिजनों के अनुसार करीब डेढ़ घंटे तक आरोपी दोस्त अपनी लोकेशन बार-बार बदल कर बताते रहे। शुक्रवार रात नौ बजे तीनों पेपला गांव के बाहर खड़े मिले। जब परिवार के लोग पहुंचे तो वहां रजत नहीं मिला। परिजनों ने पूछा तो किसी ने भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना देने की बात कही तो इस पर आरोपियों ने बताया कि रजत लघुशंका करने के दौरान गायब हो गया है। आरोपी युवक का मोबाइल फोन और उसकी बाइक की चाबी परिजनों को सौंप कर मौके से चले गए।

घटनास्थल पर टूटा पड़ा था बाइक का शीशा
शनिवार को परिजन पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। यहां परिजनों व पुलिस को बाइक का टूटा हुआ शीशा मिला था। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में युवक की तलाश में अभियान चलाया था लेकिन युवक का पता नहीं चल सका था। परिजन टूटे हुए शीशे को लेकर घर आ गए थे। युवक की बाइक पर भी कीचड़ लगी हुई थी।
 

ये बोले एसपी
युवक के शव के मिलने का पता चलने के बाद मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम से जांच कराई गई। युवक के दोस्तों से भी घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। शव के पोस्टमार्टम और जांच के तथ्यों के आधार पर जल्द ही खुलासा किया जाएगा। 
- विनायक गोपाल भोसले, एसपी सिटी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed