फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Body of a person found lying on the roadside under suspicious circumstances

Meerut: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव सड़क किनारे पड़ा मिला, नहीं हो सकी पहचान

Sat, 27 Jan 2024 02:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 27 Jan 2024 02:30 PM IST
सार

मेरठ के कंकरखेड़ा में खिर्वा रोड पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।हालांकि पुलिस अभी शव की पहचान नहीं करा पाई है। 

विज्ञापन
Meerut: Body of a person found lying on the roadside under suspicious circumstances
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कंकरखेड़ा में खिर्वा रोड पर एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे शव पड़ा मिला। शव पड़े मिलने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। इस दौरान लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की खिर्वा रोड पर शनिवार दोपहर सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक का शव सड़क से दो मीटर दूर झाड़ियां में पड़ा हुआ था। शव को पड़ा देख राहगीरों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। राहगीरों ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान थे। मृतक की जेब से पुलिस को कोई कागज भी बरामद नहीं हुआ। पुलिस घटना को हादसा जैसा बता रही है। मगर आसपास के लोगों कहना है कि कोई सड़क हादसा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों से मृतक की पहचान करने की कोशिश की। लेकिन किसी ने भी पहचान नहीं की। वहीं मृतक का दाया हाथ विकलांग है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है कि शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed