नीला ड्रम हत्याकांड सुनवाई: अदालत में नए खुलासे, वारदात के बाद 13 दिन हिमाचल में घूमते रहे मुस्कान-साहिल
मेरठ के नीला ड्रम हत्याकांड में अभियोजन के अनुसार सौरभ राजपूत की हत्या के बाद मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला 13 दिन तक हिमाचल प्रदेश में घूमते रहे। शिमला के होटल में दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में जिला जज की अदालत में लगातार बहस चल रही है। अभियोजन के अनुसार 3 मार्च 2025 की रात मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या की थी। हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उन्हें नीले ड्रम में डालकर ऊपर से सीमेंट जमा दिया गया था। इसके बाद दोनों 13 दिन तक हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर घूमते रहे।
हत्या के अगले दिन हिमाचल निकल गए थे आरोपी
अभियोजन के अनुसार सौरभ की हत्या 3 मार्च 2025 की रात की गई थी। इसके अगले दिन 4 मार्च को मुस्कान और साहिल घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश रवाना हो गए। दोनों सबसे पहले शिमला पहुंचे और होटल डीलक्स ग्रे में ठहरे।
शिमला के होटल में खुद को बताया पति-पत्नी
अभियोजन के मुताबिक, शिमला के होटल में दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताया था। इसके बाद वे मनाली और कसोल भी घूमने गए। हत्या के बाद करीब 13 दिन तक दोनों के अलग-अलग स्थानों पर घूमने का दावा अदालत में अभियोजन की ओर से किया गया।
17 मार्च की रात साहिल मुस्कान को घर ले गया
अभियोजन के अनुसार 17 मार्च 2025 की रात साहिल मुस्कान को अपने घर ले गया। इसके अगले दिन यानी 18 मार्च को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
अदालत में लगातार चल रही बहस
नीला ड्रम हत्याकांड में जिला जज की अदालत में लगातार सुनवाई चल रही है। बुधवार को अभियोजन की ओर से अभियोजक विजय बहादुर ने पक्ष रखा। अभियोजन ने हत्या के बाद आरोपियों की गतिविधियों और हिमाचल में बिताए गए समय का जिक्र किया। न्यायालय ने आगे की बहस के लिए आज की तारीख तय की है।
हत्या के बाद शव के किए थे टुकड़े
अभियोजन के अनुसार, सौरभ की हत्या के बाद उसके शरीर के टुकड़े किए गए और उन्हें घर में रखे नीले ड्रम में डालकर ऊपर से सीमेंट जमा दिया गया था। इसी वजह से यह मामला ‘नीला ड्रम हत्याकांड’ के नाम से चर्चित हुआ।