फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Block Pramukh Kapil Mukhia Resigns from BJP, Alleges Neglect of Public Issues and Workers

मेरठ में भाजपा को झटका: ब्लॉक प्रमुख कपिल मुखिया ने पार्टी से दिया इस्तीफा, कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप

Thu, 10 Sep 2026 01:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 10 Sep 2026 01:41 PM IST
सार

मेरठ ब्लॉक प्रमुख कपिल मुखिया ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने जनसमस्याओं का समाधान न होने, सीलिंग कार्रवाई और कार्यकर्ताओं की अनदेखी के आरोप लगाए।

विज्ञापन
Meerut Block Pramukh Kapil Mukhia Resigns from BJP, Alleges Neglect of Public Issues and Workers
कपिल मुखिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में भाजपा को झटका लगा है। मेरठ ब्लॉक प्रमुख कपिल मुखिया ने बृहस्पतिवार को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं होने और संगठन में कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया।

विज्ञापन




लोगों की समस्याओं का नहीं हो रहा निदान
कपिल मुखिया ने कहा कि क्षेत्र में लोग परेशान हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का निदान नहीं हो पा रहा है। आवास विकास एवं परिषद और मेरठ विकास प्राधिकरण की ओर से सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मुआवजे की रकम भी नहीं बढ़ाई जा रही है। उन्होंने सेंट्रल मार्केट की स्थिति का भी जिक्र किया। उनका कहना है कि वहां व्यापारी और आम लोग परेशान हैं। कोई नया निर्माण नहीं हुआ है, बल्कि पुराने निर्माणों को तोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन

बोले- समाज ने बनाया ब्लॉक प्रमुख
कपिल मुखिया ने कहा कि समाज के लोगों ने उन्हें ब्लॉक प्रमुख बनाया है और अब वह उन्हीं लोगों के लिए भाजपा से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन में उनके पास कोई पद नहीं है और वह केवल पार्टी के प्राथमिक सदस्य थे।

कार्यकर्ताओं की अनदेखी का लगाया आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आने पर संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं को कोई सूचना नहीं दी जाती। कार्यकर्ताओं की मेहनत को नजरअंदाज किया जा रहा है। कपिल मुखिया ने कहा कि बृहस्पतिवार को मेरठ में प्रभारी मंत्री भी मौजूद हैं, लेकिन उन्हें इसकी कोई सूचना तक नहीं दी गई।

समाज से बातचीत के बाद लेंगे आगे का निर्णय
भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद कपिल मुखिया ने कहा कि वह समाज के लोगों से बातचीत करेंगे। इसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed